अपराध

Agra: चुन्नी की परफ्यूम ने मचाया बवाल, दूल्हा को कंधे पर रख ले भागे बाराती

Agra: उत्तर प्रदेश जिला आगरा में बीती रात आई बारात में जश्न मनाने के लिए डीजे पर बजे एक गाने ने दूल्हा को भागने पर मजबूर कर दिया। जिसकी चर्चा सिर्फ आगरा में ही नहीं पूरे यूपी में हो रही है। मामला कुछ ऐसा कि आगरा में गुरुवार देर रात एक शादी समारोह में डीजे पर ‘परफ्यूम लगावे चुन्नी म’ गाना बज रहा था, जिसको लेकर लेकर बवाल हो गया। दूल्हा और दुल्हन पक्ष में जमकर लात-घूसें चले। हालात इतने खराब हो गए कि बाराती दूल्हे को बचाने के लिए उसे गोद में उठाकर बाहर भागे।

क्या है पूरी घटना?

इस घटना में 6 लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर आई। समझाकर-बुझाकर मामला शांत कराया, तब जाकर शादी हो पाई। घटना की किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

Agra: मामला आगरा के शाहगंज क्षेत्र के एक गांव का है। यहां खियाती बार के सामने मैरिज हॉल में बारात आई थी। सभी घराती-बाराती शादी की खुशियां मना रहे थे। नाच-गाना चल रहा था। तभी दूल्हे पक्ष के लड़के दुल्हन पक्ष की महिलाओं की फोटो खींचने लगे। दुल्हन के घरवालों ने उन्हें ऐसा करने से मना किया। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। इस दौरान दुल्हे के घरवालों ने किसी तरह से मामला शांत करवाया।

चुन्नी के परफ्यूम ने बढ़ाया विवाद

इसके बाद खाने को लेकर दोनों पक्षों में हल्का-फुल्का टकराव हुआ। फिर बारातियों ने डीजे वाले से ‘परफ्यूम लगावे चुन्नी म’ सॉन्ग बजाने को कहा। इसका दुल्हन के घरवालों ने विरोध किया। कहा कि इस तरह के गाने नहीं बजेंगे। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। फिर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।

Agra: विवाद बढ़ता देख दूल्हा भी वहां पहुंच गया। जब मार-पीट बढ़ने लगी तो बारातियों को गोद में उठाकर दूल्हे को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। मारपीट की वजह से मैरिज हॉल में भगदड़ मच गई। दोनों पक्ष की महिलाएं और बच्चे इधर-उधर भागते दिखे।

क्या बोली पुलिस?

Agra: थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने कहा कि हंगामे की सूचना पर पुलिसकर्मी वहां पहुंचे। दोनों पक्षों से बात करके वहीं मामला शांत कराने की कोशिश की। लेकिन जब बात नहीं बनी तो उन्हें थाने लाया गया।फिर दोनों पक्षों में समझौता कराया। पुलिस ने अपनी मौजूदगी में शादी कराई। मारपीट फोटो खींचने और गाने बजाने को लेकर हुई।

ये भी पढ़ें..

SCO Meeting: भारत आये बिलावल भुट्टो से मुलाकात के दौरान जयशंकर ने दूर से ही जोड़ लिए हाथ

Rajasthan: लिव-इन पार्टनर की नजलू खान ने दुष्कर्म के बाद की हत्या, 4 बच्चों की थी मां

Susheel Chaudhary

मेरे शब्द ही मेरा हथियार है, मुझे मेरे वतन से बेहद प्यार है, अपनी ज़िद पर आ जाऊं तो, देश की तरफ बढ़ते नापाक कदम तो क्या, आंधियों का रुख भी मोड़ सकता हूं ।

Recent Posts

IPL 2024:गुजरात और कोलकाता के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

21 hours ago

IPL 2024:बैंगलोर ने लगातार दर्ज की 5 जीत, दिल्ली को 47 रनों से दी मात,प्लेऑफ की उम्मीदें बरकार

IPL 2024:आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले गए। जिसमें…

21 hours ago

IPL 2024:बैंगलोर और दिल्ली के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…

2 days ago

IPL 2024:चेन्नई और पंजाब के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…

2 days ago

IPL 2024:कोलकाता ने मुंबई को 18 रनों से रौंदा, प्लेऑफ के लिए किया क्वालीफाई

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 60वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के…

2 days ago

IPL 2024:कोलकाता और मुंबई के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 60वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के…

3 days ago