Meerut News: प्रेम होना फिर शादी होना और शादी के बाद जिंदगी का खौफनाक दी एंड होना। इस घटना को जान आपकी रूह कांप जायेगी। युवक ने एक साल पहले लव मैरिज और अब अपनी प्रेग्नेंट पत्नी को जहर देकर मार डाला। मामला उत्तर प्रदेश के जिला मेरठ का है। जहां एक युवक ने अपनी पत्नी को जहर देकर मार डाला और खुद फरार हो गया।
Meerut News: यूपी के जिला मेरठ के पल्लवपुरम क्षेत्र के एकता नगर में 28 वर्षीय महिला का शव घर में पड़ा मिला। इस दौरान मकान मालिक धर्मपाल ने पुलिस को फोन करके लाश होने और महिला के पति के वहां नहीं होने के बारे में बताया। मकान मालिक धर्मपाल ने पुलिस को बताया, कि 15 दिन पहले ही उसने कमरा जितेंद्र और नीतू को किराए पर दिया था। जितेंद्र मजदूरी करता है। जब पुलिस ने महिला के पति को घटना की सूचना देनी चाही तो उसका फोन बंद मिला। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बाद में महिला के मायके पक्ष के लोग वहां पहुंचे।
मृतका की बहन ने बताया, कि नीतू लवमैरिज से खुश नहीं थी। जितेंद्र उसे अक्सर पीटता रहता था व दोनों में झगड़ा रहता था। इसकी शिकायत नीतू ने कुछ दिन पहले भी हमसे की थी। चूंकि यह लवमैरिज थी इसलिए परिजन ने पति, पत्नी के मसले में इंटरफेयर नहीं किया। लेकिन नीतू अक्सर बताती थी, कि जितेंद्र उसे दुखी रखता है। जिस जिद से नीतू ने शादी की थी वो प्यार उसे जितेंद्र से नहीं मिला। शादी के बाद सारा प्यार झूठा निकला। बात ये भी है, कि नीतू 3 महीने की गर्भवती थी।
मकान मालिक धर्मपाल ने पुलिस को बताया कि जितेंद्र सुबह ही घर से कहीं चला गया। दोपहर तक भी जब नीतू कमरे से नहीं निकली तो धर्मपाल की पत्नी ने कमरे में जाकर देखा। पहले नीतू को आवाज लगाई वो बाहर नहीं आई। तो झांककर देखा कि नीतू बिस्तर पर मरी पड़ी है। मुंह से झाग निकल रहा था।
Meerut News: आपको बता दें, कि जब पति जितेंद्र का फोन बंद जाता रहा तो पुलिस ने किसी तरह नीतू के परिजनों जोकि सरधना नहाली गांव निवासी हैं, उनको बताया। सूचना पर नीतू की बहन, जीजा पहुंचे। बताया कि जितेंद्र मूल रुप से मुजफ्फरनगर, मीरापुर का रहने वाला है। एक साल पहले नीतू, जितेंद्र की लव मैरिज हुई थी। 15 दिन पहले ही जितेंद्र नीतू को लेकर यहां मेरठ मायके आया था। इसके बाद दोनों कमरा किराए पर लेकर रहने लगे।
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 66वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच हैदराबाद…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 64वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स के…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…
IPL 2024:आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले गए। जिसमें…