अपराध

Meerut: दोस्त के साथ घूम रही मुस्लिम लड़की का खींचा हिजाब, बोला- हिंदुओं से दोस्ती करोगी तो अंजाम बुरा होगा

Meerut: उत्तर प्रदेश के जिला मेरठ की भगत सिंह मार्केट से लड़कियों का हिजाब खींचने का वीडियो सामने आया है। जिसमें हिजाब पहने लड़कियां दोस्तों के साथ शॉपिंग कर रहीं हैं। इसी दौरान कुछ युवकों ने बदसलूकी की। आरोपियों ने कहा कि हिंदू लड़कों के साथ घूम रही हो तुम। लड़कियों के साथ आए युवक से आरोपियों ने मारपीट की। घटना 13 मई यानी काउंटिंग के दिन की बताई जा रही है। आगे कहा, कि युवतियों को ‘हिंदू लड़के के साथ घूमोगी, शर्म नहीं आती’ कहकर धमकाया गया। साथ ही कहा गया कि हिंदुओं से दोस्ती करोगी तो अंजाम बुरा होगा।

बता दें कि लगभग 5 दिन पहले भी भगत सिंह मार्केट के चेयरमैन वाली गली में युवतियों के हिजाब खींचकर उनके साथ बत्तमीजी की गई थी। दोबारा उसी बाजार में युवतियों के साथ अभद्रता कर उन्हें डराया और धमकाया गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बाजार में खड़े कुछ लोग युवतियों को डराते-धमकाते दिखाई पड़ रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?

दिनदहाड़े अराजक तत्वों की गुंडई का जो नया वीडियो सामने आया है, वो 14 मई का बताया जा रहा है। वीडियो भगत सिंह मार्केट के एंट्रेस का है। जिसमें 3 मुस्लिम युवतियां हिजाब पहने हैं। युवतियों के साथ एक लड़का भी है। बाजार में बाहर खड़े कुछ लड़के इन तीनों युवतियों और उनके साथ घूम रहे हिंदू लड़के का वीडियो बनाना शुरू कर देते हैं।

Meerut: ये लड़के मुस्लिम युवतियों के पास आकर कहते हैं कि ‘नाम बताओ तुम अपना.. अपने मां, पिता का नाम बताओ। ये जो तुम्हारे साथ घूम रहा है कौन है ये.. लड़के का भी नाम बताओ..’ अराजक तत्व कहते हैं कि ‘तुम्हें शर्म नहीं आती, हिंदुओं के साथ घूम रही हो, तुम्हारे यहां कोई कहने, सुनने वाला नहीं है..’ इस तरह बोलकर तीनों युवतियों को धमकाया जा रहा है।

भईया वीडियो मत बनाओ चिल्लाती रहीं लड़कियां

बाजार में खड़े लड़के तीनों युवतियों से पूछताछ करते हुए उनका वीडियो बनाते हैं। युवतियां बार-बार मना करती हैं, भइया वीडियो मत बनाओ, चिल्लाती हैं ये लड़का हमारे साथ है, जानने वाला है। एक लड़की कहती है ये लड़का मेरा देवर है। इसके बावजूद लड़के वीडियो बनाते रहते हैं। वीडियो बनाते हुए हिंदू युवक को पकड़ने के लिए उसकी तरफ भागते भी हैं, लेकिन किसी तरह वो लड़का अपनी जान बचाकर वहां से भाग जाता है।

पहले भी इस मार्केट में मुस्लिम लड़कियों से हुई बदसलूकी

मेरठ के इसी भगत सिंह मार्केट में अपने कुलिग के साथ दो मुस्लिम युवतियां शॉपिंग करने आई थीं। यहां बाजार में कुछ लोगों ने उनके हिजाब खींचकर उनसे बदतमीजी की और वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। प्रकरण में पुलिस ने वीडियो के आधार पर 15 लोगों को चिन्हित किया है, लेकिन अरेस्टिंग सिर्फ 3 हुई है। पुलिस अब तक 3 लड़कों तनवीर, शानू और शान को ही पकड़ सकी है।

Meerut: फिलहाल पुलिस अधिकारी इस नई वीडियो की भी जांच में जुट गए हैं। वीडियो कब की है कौन लोग इस वीडियो में शामिल है और क्या इस घटना की सच्चाई है। इन तमाम बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों की मानें तो घटना में हकीकत पाई गई तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई भी होगी।

ये भी पढ़ें..

Supreme Court: ‘द केरल स्टोरी’ अन्य राज्यों में शांति से चल सकती है तो बंगाल में क्यों नहीं?

Mathura: जिस कुंड में मां देवकी ने कृष्ण के धोये थे पोतरा, मुगलों ने कर दिया था तहस-नहस

Susheel Chaudhary

मेरे शब्द ही मेरा हथियार है, मुझे मेरे वतन से बेहद प्यार है, अपनी ज़िद पर आ जाऊं तो, देश की तरफ बढ़ते नापाक कदम तो क्या, आंधियों का रुख भी मोड़ सकता हूं ।

Recent Posts

IPL 2024:बैंगलोर और दिल्ली के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…

13 hours ago

IPL 2024:चेन्नई और पंजाब के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…

13 hours ago

IPL 2024:कोलकाता ने मुंबई को 18 रनों से रौंदा, प्लेऑफ के लिए किया क्वालीफाई

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 60वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के…

14 hours ago

IPL 2024:कोलकाता और मुंबई के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 60वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के…

2 days ago

IPL 2024:गिल और साई की आंधी में उड़ गई चेन्नई 35 रनों से मिली हार, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकार

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 59वां मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के…

2 days ago

IPL 2024:गुजरात और चेन्नई के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 58वां मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के…

3 days ago