अपराध

Mumbai Attack: मुंबई हमलों के मास्टरमांइड तहव्वुर राणा को अमेरिका जल्द ही करेगा भारत के हवाले

Mumbai Attack: 26 नवंबर 2008 इस तारीख को शायद ही कोई भारतीय भूल पाएगा। इस दिन मुंबई के ताज होटल में एक खौफनाक हमला हुआ जिसमे 160 निर्दोष लोगो की जान चली गई।हमले के आतंकी कसाब सहित कई और आतंकी ऊपर पहुंच चुके थे।

लेकिन इस हमले के कई मास्टरमाइंड अभी तक गिरफ्त से दूर है। लंबे समय से अमेरिकी जेल में बंद पड़े मुंबई हमलों के जिस मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा की शक्ल देखने को हिंदुस्तानी जांच और खुफिया एजेंसियां तरस गई थीं। भारत के दुश्मन नंबर-1 हेडली का पुराना दोस्त और पाकिस्तानी मूल का पेशेवर डॉक्टर कनाडा की नागरिकता वाला तहव्वुर राणा, अब हिंदुस्तान के हवाले किया जा रहा है।

यह खुराफाती दिमाग डॉ. तहव्वुर राणा जिसने मुंबई हमलों का षडयंत्र रचने और उस लोमहर्षक कांड के षडयंत्रकारियों की मदद करके, न केवल भारत को अपितु दुनिया के हर बड़े देश की हुकूमत और जनमानस को दहला दिया था। डेविड कोलमैन हेडली अमेरिका की जेल में सड़ रहा है, तो उसका जिगरी दोस्त तहुव्वर हुसैन राणा को अब भारत लाया जाएगा। इन दोनों ने मिलकर मुंबई के बाद डेनमार्क को भी दहलाने की साजिश रची थी।

इस प्रोजेक्ट का नाम था ‘मिकी माउस प्रोजेक्ट’. हेडली, तहुव्वर राणा और इलियास कश्मीरी की यह खौफनाक साजिश अगर अंजाम तक पहुंचती तो डेनमार्क को भी वैसा ही दर्द झेलना पड़ता, जैसा कि हम भारतीयों ने झेला है। इससे पहले कार्टून बनाने वाले कार्टूनिस्ट और संपादकीय स्टाफ पर हमला करने की कोशिशें भी की गईं।

आतंकियों ने ठीक मुंबई की तर्ज पर इस साजिश को रचा था। अभी इसकी सुनवाई जिस तरह के अमेरिकी संघीय कोर्ट मे चल रही है। उससे साफ हो चुका है कि जल्दी ही तहव्वुर राणा भारत के हवाले कर दिया जाएगा। राणा की अमेरिका में गिरफ्तारी के एक साल के अंदर ही हुई है। इसे बीते साल ही जून महीने में अमेरिकन एजेंसियों ने गिरफ्तार किया था।

Written By: Swati Singh 

ये भी पढ़ें..

Mirzapur: मिस्ड कॉल ने बना दिया लव जिहाद का शिकार, आरिफ ने बंधक बनाकर किया रेप

Karnataka: नए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री शिवकुमार होंगे, कल बेंगलुरु में शपथ लेने के दैरान कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे रहेंगे मौजूद

खबर इंडिया स्टाफ

Recent Posts

IPL 2024:दिल्ली और लखनऊ के बीच आज खेला जाएगा करो या मरो का मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 64वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स के…

3 days ago

IPL 2024:बारिश में बेह गए गुजरात के अरमान, आईपीएल के प्लेऑफ से हुई बाहर, कोलकाता टॉप पर बरकार

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

3 days ago

IPL 2024:गुजरात और कोलकाता के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

4 days ago

IPL 2024:बैंगलोर ने लगातार दर्ज की 5 जीत, दिल्ली को 47 रनों से दी मात,प्लेऑफ की उम्मीदें बरकार

IPL 2024:आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले गए। जिसमें…

4 days ago

IPL 2024:बैंगलोर और दिल्ली के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…

5 days ago

IPL 2024:चेन्नई और पंजाब के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…

5 days ago