Karnataka: नए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री शिवकुमार होंगे, कल बेंगलुरु में शपथ लेने के दैरान कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे रहेंगे मौजूद

kharge

Karnataka: कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री शिवकुमार होंगे। इस बात पर कांग्रेस में सहमित बन गई है।कल बेंगलुरु में सिद्धारमैया राज्य के नए मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। बेंगलुरु में शपथ ग्रहण की तैयारी शुरू हो गई है। सिद्धारमैया के अलावा मुख्यमंत्री पद के दूसरे प्रबल उम्मीदवार डीके शिवकुमार को उपमुख्यमंत्री के साथ-साथ प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

हालांकि 224 विधानसभा सीट वाले कर्नाटक में 135 सीटों पर जीत हासिल करने के चार दिन बाद भी कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री का नाम तय नहीं कर पाने को लेकर कई तरह की बातें की जा रही है। सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच चली इस फाइट में सिद्धारमैया कैसे आगे निकले इसको लेकर चर्चा जारी है। 20 मई को दोपहर 12.30 बजे बेंगलुरु में शपथ ग्रहण होगा जिसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। इधर सिद्धारमैया के नाम पर मुहर लगने के बाद उनके समर्थकों में उत्साह है।

बताया जा रहा है कि खड़गे और राहुल गांधी ने बुधवार को दिल्ली में एक बैठक में डीके शिवकुमार को दो प्रस्ताव दिए थे। बताया गया कि दो घंटे तक चली बैठक बेनतीजा रही और शीर्ष पद के दावेदार ने दोनों विकल्पों को ठुकरा दिया। इसके बाद शाम को फिर एक बैठक हुई।

सूत्रों ने कहा कि पहला विकल्प शिवकुमार को उनके वर्तमान पद के साथ-साथ राज्य की पार्टी इकाई का नेतृत्व करने के लिए उपमुख्यमंत्री का पद देना था। इसके साथ ही उन्हें उनकी पसंद के छह मंत्रालयों की भी पेशकश की गई थी।

इस प्रस्ताव ने सौहार्दपूर्ण समाधान तक पहुंचने के लिए पार्टी के ‘एक व्यक्ति एक पद’ नियम का संकेत दिया। एक व्यक्ति एक पद का नियम राहुल गांधी द्वारा लागू किया गया था, जब राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पार्टी अध्यक्ष के लिए खड़े होने के लिए कहा गया था।

Written By: Swati Singh

ये भी पढ़ें..

Sports: SRH VS RCB के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, आज ये टीम हो जायेगी बाहर

World AIDS Vaccine Day: एड्स से अब तक काल के गाल में समा गये 4 करोड़ लोग, दुनिया को वैक्सीन का इंतजार

By खबर इंडिया स्टाफ