Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होने के बाद कही ये बातें – क्या कभी किसी ने सोचा था कि बिजनौर में एक मेडिकल कॉलेज होगा? बिजनौर में सरकारी के साथ-साथ निजी मेडिकल कॉलेजों पर काम चल रहा है। यह एक नया बदलाव है, नया भारत पीएम मोदी के 9.5 वर्षों के नेतृत्व का परिणाम है।
Yogi Adityanath: विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के अंतर्गत जनपद बिजनौर में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। इस दौरान कहा कि, आज हम नंबर 02 की अर्थव्यवस्था बन गए हैं। जिस स्पीड से हम आगे बढ़ रहे हैं, अगले 03 से 04 वर्षों में उत्तर प्रदेश नंबर 01 की अर्थव्यवस्था हो जाएगा।
वही आगे सीएम योगी ने कहा कि, गरीबों को मुफ्त राशन देने का काम उनकी सरकार ने किया है। आयुष्मान कार्ड से गरीबों का इलाज मुफ्त हो रहा है। एक साल में पांच लाख तक के इलाज की गारंटी है। अब कांवड़ यात्रा भी निकल रही और राम मंदिर का भी निर्माण हो रहा है। इससे पहले सीएम योगी ने सबसे पहले विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया।
सीएम योगी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और इसके बाद संकल्प यात्रा का उद्घाटन किया। यह यात्रा जिले में गांव-गांव में जाएगी।
वहीं, सीएम के पहुंचने से पहले भूपेंद्र, जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व सांसद कुंवर, पूर्व सांसद, विधायक सूची चौधरी, कुंवर शुशांत सिंह, अशोक कुमार राणा, ओम कुमार, जिला सहकारी बैंक चेयरमैन दिनेश सिंह, अशोक कटारिया, सत्यपाल सैनी, एमएलसी, ब्लॉक प्रमुख तपराज सभा स्थल पर पहुंच गए थे।
Yogi Adityanath: बिजनौर मेरठ दिल्ली की कनेक्टिविटी से नजीबाबाद को भी जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में काफी बदलाव आया है। अब नो कर्फ्यू नो दंगा, यूपी में सब चंगा ही चंगा। मुख्यमंत्री मुरादाबाद जनपद में चौ. चरण सिंह की जयंती पर उनकी प्रतिमा का अनावरण करने के पश्चात नजीबाबाद पहुंचे थे। यहां उन्होंने महात्मा विदुर के नाम से ही जिले के मेडिकल कालेज का नामकरण किया।
Written By: Swati Singh
ये भी पढ़ें..
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 68वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के…
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 66वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच हैदराबाद…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 64वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स के…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…