Amitabh Bachchan: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्रीराम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। इसके लिए भव्य आयोजन होगा। समारोह में कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। देश में इस समारोह की तैयारी जोर शोर से चल रही है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सितारों को निमंत्रण मिल चुका है। 22 जनवरी को अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बनने के लिए बॉलीवुड के कई सितारें काफी उत्सुक दिख रहे हैं।
Amitabh Bachchan: वही, दूसरी ओर मेगास्टार अमिताभ बच्चन से जुड़ी एक खास खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बी ने अयोध्या में प्लॉट खरीदा है।ऐसा करने वाले वो पहले बॉलीवुड स्टार हैं। उनका स्पिरिचुअल इंटरेस्ट देख फैंस भी बेहद खुश हो रहे हैं।
Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा के साथ प्रोजेक्ट के बारे में बात की, अमिताभ बच्चन ने कहा- मैं अयोध्या में द सरयू के लिए द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा के साथ इस जर्नी को शुरू करने के लिए एक्साइटेड हूं। ये एक ऐसा शहर है जो मेरे दिल में एक विशेष जगह रखता है। अयोध्या की शाश्वत आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक समृद्धि ने भौगोलिक सीमाओं से परे एक इमोशनल कनेक्शन बनाया है। यह अयोध्या की आत्मा में एक जर्नी की शुरुआत है। मैं वैश्विक आध्यात्मिक राजधानी में अपना घर बनाने की आशा कर रहा हूं।
बता दें अमिताभ बच्चन का जन्म प्रयागराज में हुआ था। प्रयागराज से अयोध्या का रास्ता 4 घंटे का है। अब उन्होंने अयोध्या में प्लॉट ले लिया है। जो राम मंदिर से सिर्फ 15 मिनट की दूरी पर है। वहीं द सरयू से अयोध्या एयरपोर्ट 30 मिनट की दूरी पर है।
Amitabh Bachchan: रिपोर्ट्स के अनुसार बिग बी की यह जमीन 10,000 वर्ग फुट में फैली हुई है। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि अभिनेता ने भुगतान करके सौदा पक्का कर लिया है। अमिताभ की यह संपत्ति राम जन्मभूमि मंदिर से सिर्फ 15 मिनट की दूरी पर स्थित है।
Amitabh Bachchan: वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन आखिरी बार फिल्म गणपत में टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन के साथ नजर आए थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। उनके पास प्रोजेक्ट्स की लाइ लगी हुई है। वह प्रभास के साथ कल्कि 2898 एडी में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह रजनीकांत के साथ भी फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म को लेकर कुछ समय पहले ही अनाउंसमेंट हुई है।
Written By- Poline Barnard
ये भी पढ़ें….
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 64वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स के…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…
IPL 2024:आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले गए। जिसमें…
IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…
IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…