ताजा ख़बरें

Asia Games 2023: भारत ने हाॅकी में जीता गोल्ड, जापान को 5-1 से रौंदा, पैरिस ओलंपिक में होगी डायरेक्ट एंट्री

Asia Games 2023: एशियन गेम्स 2023 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। मैच के दौरान भारत ने जापान के खुलाफ 5 गोल दागे और जापान केवल 1 ही गोल कर सका। 4 गोल के भारी अंतर से जापान का गोल्ड मेडल जीतने के सपने को चकनाचूर कर दिया। जापान के खिलाड़ियों पर भारत ने शुरू से ही दबदबा बनाए रखा। जापान के खिलाडञियों को खुलकर खेलने का मौका ही नहीं दिया। इसके साथ ही भारतीय पुरूष हाॅकी टीम ने पेरिस ओलंपिक के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है।दक्षिण कोरिया ने मेजबान चीन को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता। पाकिस्तान को कोई मेडल नहीं मिला और पाक हाॅकी टीम पूरे टूर्नामेंट में बदरंग नजर आयी।

भारतीय हाॅकी टीम ने दर्शकों का जीता दिल

Asia Games 2023: चीन में आयोजित 19वें एशियन गेम्स में भारत ने पहले ही मैच से बेहतरीन प्रदर्शन किया जिसके बाद भारतीय दर्शकों की भारतीय टीम से पदक लाने की उम्मीद बढ़ गई थी। टीम इंडिया ने भी हाॅकी के चाहने वाले भारतीय दर्शकों को निराश नहीं किया। शानदार आगाज के साथ ही शानदार अंत करते हुए गोल्ड मेडल अपनी झोली में डाल लिया।

Asia Games 2023: भारत ने पूरे टूर्नामेंट में बनाए रखा दबदबा

Asia Games 2023: टूर्नामेंट में भारत का दबदबा रहा सारी टीमों पर भारत का खौफ साफ नजर आ रहा था। टीम इंडिया पहले ही मैच से रंग में दिख रही थी और इसका अंदाजा स्कोरकार्ड से ही पता चलता है। भारत ने एशियन गेम्स के पहले मैच में उज्बेकिस्तान 16-0 के भारी अंतर से हराया। इसके बाद सिंगापुर को 16-1 और बांग्लादेश को 12-0 से शिकस्त दी। भारत ने ग्रुप दौर में ही जापान को 4-2 और पाकिस्तान को 10-10-2 से हराया था। फिर फाइनल में जापान को 5-1 से धो डाला।

एशिया कप में भारत का चौथा गोल्ड

गौरतलब है कि एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का यह चौथा गोल्ड मेडल है। इससे पहले भारत ने साल 2014 में इंचियोन एशिया गेम्स में पीला तमगा जीता था। भारत ने एशियाई खेलों में नौ साल बाद स्वर्ण पदक जीता है।

ये भी पढ़ें…

World Cup 2023: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका शुभमन गिल को हुआ डेंगूृ,ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना मुश्किल पढ़िए पूरी रिपोर्ट
Haryana News: 3 साल की बच्ची का रेप आरोपी था 9 महीने से फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।

Recent Posts

IPL 2024: आज होगा इस सीजन का सबसे बड़ा मुकाबला, बैंगलोर और चेन्नई होगी आमने सामने जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 68वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के…

12 hours ago

IPl 2024: आखिरी मैच में लखनऊ ने मुंबई को 18 रनों से दी मात, रोहित-नमन की पारी पर फिरा पानी

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…

12 hours ago

आखिरी मैच में मुंबई चाहेगी लखनऊ से जीत, जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…

2 days ago

हैदराबाद के लिए बारिश बना वरदान प्ले ऑफ में ली एंट्री, इन टीमों का कटा पत्ता

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 66वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच हैदराबाद…

2 days ago

IPL 2024:दिल्ली और लखनऊ के बीच आज खेला जाएगा करो या मरो का मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 64वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स के…

5 days ago

IPL 2024:बारिश में बेह गए गुजरात के अरमान, आईपीएल के प्लेऑफ से हुई बाहर, कोलकाता टॉप पर बरकार

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

5 days ago