ताजा ख़बरें

Bihar Politics: नीतीश कुमार NDA में होंगे शामिल इस पर कांग्रेस अध्यक्ष ने साध ली चुप्पी, अब बिखर जायेगा INDI गठबंधन?

Bihar Politics: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार में हो रही सियासी उठापटक के बीच कहा है कि उन्हें इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं हैं। जबकि बिहार नीतीश की पार्टी ने अब एनडीए में शामिल होने के संकेत दे दिए हैं। खरगे ने कहा कि “मुझे JDU के INDI गठबंधन से बाहर निकलने की कोई जानकारी नहीं है। उनके मन में क्या है यह स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं कल देहरादून जा रहा हूं, फिर दिल्ली जाऊंगा। मैं पूरी जानकारी लूंगा और फिर आपको बताऊंगा। देखते हैं क्या होगा।”

Bihar Politics: मन नहीं बदलेंगे और हमारे साथ रहेंगे

Bihar Politics: खरगे ने कहा कि “हमारा प्रयास सभी को एकजुट करना है। मैंने ममता बनर्जी, लालू प्रसाद यादव और सीताराम येचुरी से बात की है। उन्होंने कहा कि अगर हम एकजुट हो जाएं तो हम अच्छी लड़ाई लड़ेंगे और INDIA गठबंधन सफल होगा। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए खरगे ने कहा कि जो लोग लोकतंत्र को बचाने में रुचि रखते हैं वे अपना मन नहीं बदलेंगे और हमारे साथ रहेंगे।”

 

 

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव: यहां रहेंगे तो पीएम भी बन सकते है

Bihar Politics: वहीं नीतीश कुमार के पाला बदलने को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट कर जानकारी साझा की है। जिसमें उन्होंने लिखा कि “नीतीश जी को एनडीए गठबंधन में जाकर क्या मिलेगा? यहीं रहेंगे तो पीएम भी बन सकते है। हम सब में से ही कोई पीएम बनेगा लेकिन वहां उनको क्या मिलने वाला है?”

Bihar Politics: गिरिराज सिंह का बयान लगातार इस तरफ इशारा कर रहा है। सूत्र बता रहे कि कई विधायक संगठन के लोग खुश नहीं हैं। नाराजगी दूर करने के लिए ही मीटिंग हो रही है। नाराजगी कम करने के लिए पार्टी एक केंद्रीय मंत्री को उपमुख्यमंत्री बना सकती है। भाजपा ने सरकार बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।

Bihar Politics: कांग्रेस महासचिव(संचार) जयराम रमेश ने कहा कि “मैं औपचारिक तौर से कह सकता हूं कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से एक बार नहीं बल्कि कई बार बात करने का प्रयास किया है। बिहार के मुख्यमंत्री व्यस्त हैं। लालू यादव नीतीश को कई दफा फोन कर चुके हैं।”

RJD नेता मनोज झा: राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ही लेंगे अंतिम फैसला

Bihar Politics: हालांकि, RJD नेता मनोज झा ने कहा, “बैठक बहुत सकारात्मक हुई, हमारी अलग-अलग पहलुओं पर चर्चा हुई… बैठक में समकालीन राजनीति में चल रहे मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया।”

बिहार में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच राजद की बैठक

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सत्तारूढ़ ‘महागठबंधन’ को छोड़ने और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल होने की योजना बनाने के मजबूत संकेतों के बीच जनता दल (यूनाइटेड) (जद-यू) के शीर्ष नेता शनिवार को कुमार के आवास पहुंचे। जूद(यू) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, मंत्री एवं राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार झा और राज्य विधान परिषद के अध्यक्ष देवेश चंद्र ठाकुर जैसे नेता लगभग उसी समय यहां मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास 1, अणे मार्ग पहुंचे, जब जेडीयू के वर्तमान सहयोगी राजद (राष्ट्रीय जनता दल) के विधायकों की बैठक हो रही है।

Written By- Swati Singh.

ये भी पढ़ें…

Ram Mandir: सपा मुखिया अखिलेश यादव ने दिया बड़ा बयान, “पंडित से समय निकलवाकर राम लला के दर्शन करने जाऊंगा”
Lotus Operation 2.0: सीएम केजरीवाल ने बीजेपी पर लगाए सरकार गिराने के गंभीर आरोप, 7 विधायकों से किया गया संपर्क
Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।

Recent Posts

IPL 2024:दिल्ली और लखनऊ के बीच आज खेला जाएगा करो या मरो का मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 64वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स के…

3 days ago

IPL 2024:बारिश में बेह गए गुजरात के अरमान, आईपीएल के प्लेऑफ से हुई बाहर, कोलकाता टॉप पर बरकार

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

3 days ago

IPL 2024:गुजरात और कोलकाता के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

4 days ago

IPL 2024:बैंगलोर ने लगातार दर्ज की 5 जीत, दिल्ली को 47 रनों से दी मात,प्लेऑफ की उम्मीदें बरकार

IPL 2024:आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले गए। जिसमें…

4 days ago

IPL 2024:बैंगलोर और दिल्ली के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…

5 days ago

IPL 2024:चेन्नई और पंजाब के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…

5 days ago