Ram Mandir: सपा मुखिया अखिलेश यादव ने दिया बड़ा बयान, “पंडित से समय निकलवाकर राम लला के दर्शन करने जाऊंगा”

Ram Mandir

Ram Mandir: अयोध्या धाम में रामलला अपने दिव्य और भव्य मंदिर में विराजमान हो चुके हैं। राम मंदिर का उद्घाटन बीते सोमवार 22 जनवरी 2024 को गया है। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्य पूजा अर्चना में भाग लिया था। आपको बता दें कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा देश ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है। राम लाल के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में विपक्ष के कई नेताओं को निमंत्रण दिया गया था लेकिन वो शामिल नहीं हुए थे। जिनमें समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश राज्य के पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी शामिल है। वहीं अब मंदिर जाने को लेकर सपा प्रमुख ने बड़ा बयान दिया है।

अखिलेश यादव: बीजेपी छुपकर करती है धर्म की राजनीति

Ram Mandir: अखिलेश यादव ने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि बीजेपी धर्म के पीछे छुपकर राजनीति करती है। उन्होंने इतना ही नहीं बीजेपी के धार्मिक होने पर सवाल भी खड़ा किया है। उन्होंने बताया है कि धर्म को वोट के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। जो लोग वोट के लिए रिलीजन का इस्तेमाल करते हैं, वो रिलीजियस कैसे हो सकते हैं।

Ram Mandir: राम लला के दर्शन करने को लेकर क्या बोले सपा मुखिया

Ram Mandir: अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करने को लेकर सपा मुखिया अखिलेश ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि, मैं बहुत जल्दी जाऊंगा। समय आने पर और अच्छे पंडित से पूछकर जाऊंगा। कई बार पूछना भी जरूरी हो जाता है। चुनाव और संघर्ष के लिए निकलने से पहले दिशा देखकर जाना पड़ेगा।

अखिलेश को मिला था निमंत्रण

Ram Mandir: आपको बता दें कि बीते 22 जनवरी 2024 को अयोध्या धाम में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। इस समारोह में शामिल होने के लिए श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने देश-विदेश के तमाम लोगों को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा में साक्षी बनने के लिए निमंत्रण भेजा था। सपा मुखिया और पूर्व सीएम अखिलेश यादव को भी अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण भेजा दिया गया था।इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी थी। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने लिखा था कि, मंदिर ट्रस्ट को बधाई दी और प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद वो परिवार सहित राम लला के दर्शन करेंगे आएंगे।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय को लिखा था पत्र

Ram Mandir: आपको बता दें कि सपा मुखिया अखिलेश यादव ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय को लिखे पत्र में कहा था कि, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र राम मंदिर अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का स्नेह निमंत्रण भेजने के लिए धन्यवाद एवं समारोह के सकुशल संपन्न होने की हार्दिक शुभकामनाएं। हम राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह के बाद सपरिवार दर्शनार्थी बनकर अवश्य राम लला के दर्शन करने आएंगे। निमंत्रण देने के लिए पुन: धन्यवाद।

Written By- Vinit Attri.

ये भी पढ़ें…

Lotus Operation 2.0: सीएम केजरीवाल ने बीजेपी पर लगाए सरकार गिराने के गंभीर आरोप, 7 विधायकों से किया गया संपर्क
UP Politics: कांग्रेस और सपा में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को हाने वाले चुनाव में सीटों का बंटवारा हो गया, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दी जानकारी
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।