ताजा ख़बरें

Bihar: केंद्रीय मंत्री ने जदयू में टूट का किया दावा, विशेष राज्य के मांग पर तेजस्वी से पूछा सवाल

Bihar: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी में टूट का दावा किया है। उन्होंने कहा कि ललन सिंह, बिजेंद्र यादव समेत अन्य नेता जेडीयू छोड़कर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की आरजेडी में चले जाएंगे। नित्यानंद ने कहा कि नीतीश कुमार को बीजेपी ने सिर पर बैठाया लेकिन उन्होंने धोखा दिया। अब उनकी मानसिक स्थिति खराब हो गई है। हालांकि, भाजपा नेताओं के द्वारा लंबे समय से यह दावा किया जाता रहा है।

बिहार की राजनीति नया मोड़ लेगी

Bihar: नित्यानंद ने दावा किया कि जेडीयू टूटने वाली है। नीतीश की पार्टी खंड-खंड हो जाएगी। बिहार की राजनीति नया मोड़ लेगी। उन्होंने कहा कि ललन सिंह, बिजेंद्र यादव सब तेजस्वी के साथ चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार कब आपा खो जाते हैं, उन्हें पता नहीं रहता। वे दबाव मे हैं। जदयू साफ हो जाएगा। 2024 के लोकसभा और 2025 के विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत तय है। मोदी सरकार गरीबों को खुशियां दे रही है। मगर पीएम नरेंद्र मोदी को कुछ से कुछ बोला जा रहा है। उन्हें अशुभ, पनौती कहा जा रहा है। देश के गरीब इसका बदला वोट से लेंगे। यह गरीबों का अपमान है।

साथ ही राय ने तेजस्वी के द्वारा उठाए गए विशेष राज्य के मांग पर कहा कि बिहार में जेडीयू, आरजेडी और कांग्रेस की सरकार रही है। 95 फीसदी इनका शासन रहा है। मगर ये आज विशेष राज्य का दर्जा मांग रहे हैं। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं, बल्कि विशेष सरकार चाहिए। तभी सूबे की गरीबी दूर होगी। लालू को परिवार, नीतीश को खुद पसंद है। बिहार को ओम नमः शिवाय कहने वाला पसंद है। उन्होंने कहा कि बिहार के करोड़ों लोगों ने राज्य छोड़ दिया है। ट्रेन की भीड़ इसे साबित करती है। लालू-नीतीश इसका कारण बताएं। बेरोजगारी, अपराध के कारण लोग पलायन कर रहे हैं। अपराधी भय का वातावरण बनाए हुए हैं।

तेजस्वी यादव ने विशेष राज्य के बारे में क्या कहा था

Bihar: बता दें, पिछले दिनों ही तेजस्वी यादव ने विशेष राज्य के बारे में कहा कि बिहार ने हमेशा देश को एक नई दिशा दिखाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि बिहार के पास जाति आधारित जनगणना का अपना साइंटिफिक डेटा है। हर जाति के लोगों में गरीबी है। राज्य सरकार सभी जाति के गरीबों के लिए कल्याणकारी योजना बनाएगी। बिहार सरकार गरीबों को घर के लिए जमीन खरीदने के लिए 1 लाख रुपये की सहायता देगी। इसके अलावा मकान बनाने के लिए 1 लाख रुपये और भूमिहीन को भूमि के लिए सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Written By- Poline Barnard

ये भी पढे़ं…

Saumya Vishwanathan Murder Case: सौम्या विश्वनाथन मर्डर केस में सजा का एलान,चारों दोषियों को मिली उम्रकैद की सजा
Rajasthan Election: सीकर के फतेहपुर में फर्जी मतदान को लेकर हुआ दो पक्षों में पथराव, चुरू,भरतपुर में भी हुआ झगड़ा

Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।

Recent Posts

IPL 2024:दिल्ली और लखनऊ के बीच आज खेला जाएगा करो या मरो का मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 64वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स के…

3 days ago

IPL 2024:बारिश में बेह गए गुजरात के अरमान, आईपीएल के प्लेऑफ से हुई बाहर, कोलकाता टॉप पर बरकार

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

3 days ago

IPL 2024:गुजरात और कोलकाता के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

4 days ago

IPL 2024:बैंगलोर ने लगातार दर्ज की 5 जीत, दिल्ली को 47 रनों से दी मात,प्लेऑफ की उम्मीदें बरकार

IPL 2024:आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले गए। जिसमें…

4 days ago

IPL 2024:बैंगलोर और दिल्ली के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…

5 days ago

IPL 2024:चेन्नई और पंजाब के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…

5 days ago