ताजा ख़बरें

Bollywood News: कॉलेज के दिनों में नहीं शूटिंग के दौरान हुई परिणीति-राघव की करीबी, अब घर बसाने की कर रहे तैयारी

Bollywood News: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राघव चड्ढा व एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक्टर और सिंगर हार्डी संधू ने भी इस खबर को कंफर्म कर दिया है। वहीं अब खबर आ रही है कि परिणीति चोपड़ा और राघव की मुलाकात कॉलेज के दिनों में नहीं बल्कि शूटिंग के दौरान हुई थी और कपल के रिलेशनशिप को 6 महीने हो चुके हैं।

वैसे तो आप नेता राघव और परिणीति एक-दूसरे को तब से जानते हैं, जब वो इंग्लैंड में पढ़ाई कर रहे थे। परिणीति ने मैनेचेस्टर बिजनेस स्कूल से पढ़ाई की है। वहीं, राघव लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़े हैं।

Bollywood News: कई महीनों से साथ हैं, राघव-परिणीति

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, परिणीति पहली बार राघव से पंजाब में मिलीं थीं। उन दिनों वो वहां फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। हालांकि, अभी ये पुख्ता नहीं है कि कपल के रिलेशनशिप को कितना वक्त हुआ है, लेकिन कहा जा रहा है कि करीब 6 महीने से दोनों साथ हैं। साथ ही बात शादी तक जा पहुंची है।

1 हफ्ते में तीसरी बार साथ दिखे परिणीति-राघव

 

Bollywood News: परिणीति-राघव ने भले ही अपने रिश्ते की स्थिति के बारे में कुछ नहीं कहा हो, लेकिन उनसे जुड़े कई लोग इस रिश्ते पर मुहर लगा चुके हैं। हाल ही में सिंगर और एक्टर हार्डी संधु ने बताया था कि दोनों घर बसाने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘फिल्म कोड नेम तिरंगा की शूटिंग के वक्त परिणीति मुझसे शादी को लेकर चर्चा करती थीं। वो कहती कि मैं तभी शादी करूंगी जब लगेगा कि मुझे सही लड़का मिल गया है। वहीं AAP के सांसद संजीव अरोड़ा ने भी सोशल मीडिया पर दोनों को बधाई दी थी।’

 

परिणीति और राघव को सबसे पहले मुंबई के बांद्रा में देखा गया था। अब बुधवार की रात को उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया। राघव ने परिणीति को एयरपोर्ट पर रिसीव किया। इस दौरान दोनों मीडिया के सवालों से बचते नजर आए। परिणीति सीधे जाकर राघव के कार में बैठ गईं।

संजीव अरोड़ा: मेरी शुभकामनाएं खूबसुरत जोड़े के साथ

आप नोता संजीव अरोड़ा ने ट्विटर पर राघव-परिणीति की फोटो शेयर करते हुए लिखा- मैं आप दोनों को हार्दिक बधाई देता हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि दोनों का साथ, प्यार और आनंद से भरा रहे। मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं।

जल्दी हो सकती है ऑफिशियल अनाउंसमेंट

 

Bollywood News: कुछ दिनों पहले टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक ये खबरें थीं कि दोनों का परिवार एक दूसरे के टच में है और जल्द ही किसी तारीख की घोषणा हो सकती है। अभी दोनों के फैमिली मेंबर्स अपने-अपने काम में व्यस्त हैं, इसलिए डेट के अनाउंसमेंट में समय लग रहा है। हालांकि, परिणीति के पिता पवन चोपड़ा ने कहा कि “अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगा।” और परिणीति की मां ने भी कुछ कहने से इनकार कर दिया है।

Written By— Swati Singh…

ये भी पढ़ें…

Bollywood: न फेरे न निकाह एक-दूजे के हुए स्वरा और फहाद, शादी में राहुल गांधी और सीएम केजरीवाल पहुंचे
Triple Talaq: मेरे साथ सभी मुस्लिम महिलायें मोदी जी को करती हैं सलाम, नहीं पता था ये कानून मेरे काम आयेगा: राखी सावंत
Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।

Recent Posts

IPL 2024:चेन्नई और पंजाब के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में पहला और आईपीएल का…

10 mins ago

IPL 2024:बैंगलोर ने गुजरात को 4 विकेट से दी मात, प्वाइंट टेबल में लगाई 3 कदम की छलांग

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…

46 mins ago

ED: यूट्यूबर एल्विश यादव की बढ़ी मुश्किलें,ED ने दर्ज किया मनी लांड्रिंग केस

ED: यूट्यूबर एल्विश यादव सांप तस्करी केस के बाद एक बार फिर मुश्किल में आ…

18 hours ago

IPL 2024:बैंगलोर और गुजरात के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…

1 day ago

IPL 2024:12 साल बाद कोलकाता ने मुंबई को उसके घर में 24 रनों से हराया, स्टार्क के आगे नेस्तानाबूत हुई मुंबई

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 51 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स…

1 day ago

2024 Lok Sabha Election:राहुल गांधी के अमेठी छोड़ने पर पीएम मोदी ने तंज कसा,बोले – डरो मत,भागो मत

2024 Lok Sabha Election:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी और सोनिया गाँधी पर…

1 day ago