आज एक बार फिर दिल्ली की सड़कों पर राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के नेतृत्व में सैकड़ों कॉग्रेस कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ हल्ला बोल करते हुए दिखाई दिए। आज प्रदर्शन के दौरान क्रांग्रेस नेता सभी नेता व कार्यकर्ता काले रंग के कपड़ों में नजर आए। हालांकि संसद मार्ग से राष्ट्रपति भवन की ओर बढ़ते देख दिल्ली पुलिस ने कांग्रेसी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। इश दौरान दिल्ली पुलिस को प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को हिरासत में लेने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
राहुल गांधी ने विरोध प्रदर्शन के दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम मंहगाई और बेराजगारी के मुद्दे पर लड़ रहे हैं, लेकिन हमें रोका जा रहा है। वहीं प्रदर्शन के दौरान कॉग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम अपने नेता को बचाने आए हैं।
इससे पहले कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा कि जो 70 साल में कमाया था वो 8 साल में खत्म हो गया। भारत ने लगभग एक सदी पहले से जो ईंट-पत्थर बनाया है, वह आपकी आंखों के सामने नष्ट हो रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि देश में तानाशाही का राज है। देश में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। हमें बोलने से रोका जा रहा है।
हमारी आवाज दबाने की कोशिश हो रही है। हम महंगाई का मुद्दा उठा रहे हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि जो डरता है वही धमकाता है, लेकिन किसी से डरने वाले नहीं हैं। राहुल गांधी ने कहा कि हम लोकतंत्र की मौत होते देख रहे हैं। जो कोई भी तानाशाही की शुरुआत के विचार के खिलाफ खड़ा होता है, उस पर शातिर हमला किया जाता है, जेल में डाला जाता है, गिरफ्तार किया जाता है और पीटा भी जाता है।
वहीं इसके जवाब में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी पर चर्चा एक बहाना है। सही कारण ईडी को धमकाना, डराना और परिवार को बचाना है। ये असली कारण है।
आपको बता दें कि ईडी की कार्यवाही के बाद से कॉग्रेस का लगातार दिल्ली के साथ देश के अलग-अलग हिस्सों में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। वहीं चंडीगड़ में प्रदर्शन कर रहे कॉग्रेस के कार्यकर्ताओं के ऊपर प्रशासन ने वाटर कैनन का प्रयोग किया।
ये भी पढ़ें…
IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 22 वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता…
Ipl 2024: आईपीएल 2024 का 21 वां मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटंस के…
Lisa Ray: आप सभी को बॉलीवुड फिल्म 'कसूर' तो याद ही होगी। इसमें एक्टर आफताब…
RJ Lok Sabha Chunav: पीएम नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को आज राजस्थान के अजमेर में…
West Bengal: पश्चिम बंगाल के भूपतिनगर ब्लास्ट केस में छापेमारी करने पहुंची एनआईए की टीम…
Crime News: दुनिया भर में भारतीयों की पहचान उनके चाय के चुस्कियों के लिए जाना…