ताजा ख़बरें

Bihar Cabinet: बिहार में विभागों का हुआ बंटवारा,खुद के पास रखा गृह विभाग; विजय सिन्हा को पथ निर्माण और सम्राट चौधरी को मिला फाइनेंस

Bihar Cabinet: बिहार में मंत्रियों को उनके विभाग बांट दिए गए हैं। सबकी नजर गृह विभाग पर थी। लेकिन नीतीश कुमार ने गृह विभाग अपने पास ही रखा है। सामान्य प्रशासन भी नीतीश कुमार ने अपने पास रखा है। जबकि पूर्व उप मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव के सभी विभाग दोनों नवनियुक्त उप मुख्यमंत्रियों सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के बीच बांटे गए हैं।

Bihar Cabinet: दोनों उपमुख्यमंत्रियों को मिले 9 विभाग

Bihar Cabinet: उपमुख्यमंत्री और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को 9 विभाग मिले हैं। सम्राट चौधरी वित्त, वाणिज्य कर, नगर विकास और आवास, स्वास्थ्य, खेल, पंचायती राज, उद्योग, पशु एवं मत्स्य संसाधन और विधि विभाग संभालेंगे। जबकि दूसरे उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को भी 9 विभाग दिए गए हैं। विजय कुमार सिन्हा को कृषि, पथ निर्माण, राजस्व, भूमि सुधार, गन्ना उद्योग, खनन और भूतत्व, श्रम संसाधन, कला संस्कृति एवं युवा, लघु जल संसाधन और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग मिला है।

नीतीश कुमार 9वीं बार बने सीएम

Bihar Cabinet: बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद नीतीश कुमार एनडीए के समर्थन से 9वीं बार मुख्यमंत्री बन चुके हैं। नई सरकार में बीजेपी ने अपने दो प्रदेश नेताओं सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को डिप्टी सीएम बनाया था। 28 जनवरी को शपथ ग्रहण होने के बाद अब सीएम नीतीश कुमार ने दोनों डिप्टी सीएम के बीच विभागों को बंटवारा भी कर दिया है।

 

श्रवण कुमार बने ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री

 

Bihar Cabinet: श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास विभाग का मंत्री बनाया गया है जबकि सुमित सिंह को विज्ञान प्रावैधिकी विभाग की जिम्मेदारी मिली है। वहीं संतोष सुमन को एससी एसटी कल्याण विभाग का मंत्री बनाया गया है। वहीं बता दें कि बिहार में नई सरकार के गठन के बाद कैबिनेट विस्तार को लेकर भी राज्य में राजनीति शुरू हो गई है।

मंत्री प्रेम कुमार को मिले 5 मंत्रालय

Bihar Cabinet: बीजेपी से मंत्री प्रेम कुमार को पिछड़ा अति पिछड़ा वर्ग कल्याण, सहकारिता विभाग, पर्यावरण जलवायु परिवर्तन, पर्यटन समेत कुल 5 मंत्रालय मिले है। जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन को अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति कल्याण, सूचना प्रावैधिकी विभाग दिया गया है। निर्देलीय विधायक सुमित सिंह को विज्ञान प्रावैधिकी तकनीकी शिक्षा विभाग दिया गया है। वहीं, गृह विभाग को लेकर कई तरह की चर्चा चल रही थी, लेकिन गृह विभाग सीएम नीतीश के पास ही रहेगा। आपको बता दें कि इसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने विभागों के बंटवारे वाली फाइल राज्यपाल को भेज दी है। राज्यपाल की मुहर लगने के बाद कैबिनेट सचिवालय की तरफ से इसकी अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।

Written By- Vineet Attri.

ये भी पढ़ें…

Poonam Pandey: जिंदा है मॉडल झूठी थी मौत की खबर, कैंसर अवेयरनेस के लिए किया था ऐसा
Bharat Ratna: लालकृष्ण आडवाणी को मिलेगा भारत रत्न, पीएम मोदी ने मुलाकात कर किया एलान भावुक हुए आडवाणी
Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।

Recent Posts

IPL 2024:राजस्थान के अरमानों पर फिरा पानी,हैदराबाद की कटी चांदी दिनों टीमों को मिले एक एक अंक

IPL 2024:आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में एक बार फिर बारिश ने…

13 hours ago

IPL 2024:कोलकाता और हैदराबाद के बीच आज होगी भिड़त, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…

2 days ago

IPL 2024:आखिरी लीग मुक़ाबले में बैंगलोर ने चेन्नई को 27 रनों से रौंदा, कटाया प्लेऑफ का टिकट

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 68वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स…

2 days ago

IPL 2024: आज होगा इस सीजन का सबसे बड़ा मुकाबला, बैंगलोर और चेन्नई होगी आमने सामने जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 68वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के…

2 days ago

IPl 2024: आखिरी मैच में लखनऊ ने मुंबई को 18 रनों से दी मात, रोहित-नमन की पारी पर फिरा पानी

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…

2 days ago