ताजा ख़बरें

Former PM Imran Khan – “गधा,गधा रहता है कोई धारियां डालने से जेबरा नहीं बन जाता”, गलत मिसाल देकर बन गए हंसी के पात्र

Former PM Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते है। उनके सोशल मीडिया पर फॅालोअर्स भी बहुत है। लेकिन कभीकभी इमरान खान ऐसे उलजलूल बयान देते रहते है जिससे वे हंसी के पात्र बन जाते है। बता दे कि एक टीवी साक्षात्कार के दौरान इमरान खान ने खुद के बारे में जानेअनजाने में गलत मिसाल दे दी जिसके बाद वे जगहंसाई के पात्र बन गए।सोशल मीडिया पर एक विडीयो वायरल हो रहा जिसमे वे अपने आपको गधा बता रहे है।

Former PM Imran Khan: गधा, गधा ही होता है धारियां डालने से कोई जेबरा नहीं बन जाता

वीडियो में इमरान खान को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि मैं ब्रिटिश समाज का हिस्सा था, लेकिन मैंने उसे कभी स्वीकार नहीं किया। आगे कहते हैं, वे मेरा बहुत स्वागत करते हैं। इसके बाजवूद मैंने कभी उसे अपना घर नहीं माना। इसके बाद इमरान खान खुद के बारे में मिसाल देते हैं कि अगर आप गधे पर धारियां डालोगे तो वो जेबरा नहीं हो जाएगा। गधा, गधा ही रहेगा। इस वीडियो क्लिप को स्थानीय पत्रकार हसन जैदी ने ट्विटर पर साझा किया है। 

Former PM Imran Khan: पहले भी गलत बयानों की वजह से हो चुकी काफी फजीयत

यह पहला मौका नहीं है, जब इमरान खान गलत बयान देकर अपनी फजीहत करवा चुके हैं। इससे पहले भी उलजलूल बयान देते आए हैं। इमरान खान ने इससे पहले ओसामा बिन लादेन को शहीद बताया था, जिसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी।


गौरतलब है कि पाकिस्तान में इमरान खान के खिलाफ आए अविश्वास प्रस्ताव के बाद उन्हें सत्ता से बेदखल होना पड़ा था। संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर हुए नाटकीय घटनाक्रम से पहले ही काफी जगहंसाई हुई थी। वह लगातार इसमें विदेशी साजिश भी बता रहे थे। वहीं अब गधे वाला वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इमरान खान की लोग जमकर खिंचाई कर रहे हैं। 

बता दे कि गत 9 अप्रेल को इमरान खान की सरकार गिर गई थी तब से ही इमरान खान ने सेना के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। सत्ता से हटाए जाने के बाद इमरान खान और उनकी सोशल मीडिया की टीम ने जनरल बाजवा और सुप्रीम कोर्ट के जजों के खिलाफ अभियान चला रखा था।  फेडरल इन्वेस्टिगेटिव एजेंसी (FIA) ने मंगलवार को पंजाब के अलग-अलग हिस्सों से इमरान खान की पार्टी PTI के 8 सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। उन पर आरोप है कि वे जनरल बाजवा और सुप्रीम कोर्ट के जजों के सोशल मीडिया पर अनर्गल बाते लिख रहे थे।

 GyanVaapi Maszid:भगवा लपेटे मंदिर के सामने महिला पढ़ने लगी नमाज़, परिजन बोले मानसिक रूप से बीमार

Maharashtra Loudspeaker Row: मनसे प्रमुख राज ठाकरे की धमकी- मस्जिदों से नहीं उतरे लाउडस्पीकर तो जो होगा, उसके जिम्मेदार हम नहीं होंगे
Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।

Recent Posts

IPL 2024:चेन्नई और पंजाब के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में पहला और आईपीएल का…

2 hours ago

IPL 2024:बैंगलोर ने गुजरात को 4 विकेट से दी मात, प्वाइंट टेबल में लगाई 3 कदम की छलांग

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…

3 hours ago

ED: यूट्यूबर एल्विश यादव की बढ़ी मुश्किलें,ED ने दर्ज किया मनी लांड्रिंग केस

ED: यूट्यूबर एल्विश यादव सांप तस्करी केस के बाद एक बार फिर मुश्किल में आ…

20 hours ago

IPL 2024:बैंगलोर और गुजरात के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…

1 day ago

IPL 2024:12 साल बाद कोलकाता ने मुंबई को उसके घर में 24 रनों से हराया, स्टार्क के आगे नेस्तानाबूत हुई मुंबई

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 51 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स…

1 day ago

2024 Lok Sabha Election:राहुल गांधी के अमेठी छोड़ने पर पीएम मोदी ने तंज कसा,बोले – डरो मत,भागो मत

2024 Lok Sabha Election:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी और सोनिया गाँधी पर…

2 days ago