IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 49 वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच चेन्नई के होम ग्राउंड एमए चिंदबरम स्टेडियम चेन्नई में भारतीय समयानुसार 7:30 बजे से खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ और पंजाब किंग्स की कप्तानी सैम करन कर रहे हैं।
IPL 2024:चेन्नई सुपर किंग्स 9 मैचों में 10 प्वॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर काबिज है। वहीं, सैम करन की अगुवाई वाली पंजाब 9 मैचों में 6 प्वाइंट्स के साथ आठवें स्थान पर है। ऐसे में आज दोनों ही टीम के बीच होने वाला ये मुकाबला काफी अहम माना जा रहा है।
IPL 2024:चेन्नई की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार होती है, लेकिन स्पिनर्स भी यहां काफी हद तक परिस्थितियों का फायदा उठाते देखे गए हैं। इसलिए इस मैदान पर हर बार हाई स्कोरिंग मैच हो ऐसा पक्का नहीं है। हालांकि यहां पर बॉल बैट पर सीधे आसानी से नहीं आती, इसलिए बल्लेबाज ज्यादा बड़े शॉट नहीं खेल पाते हैं। वहीं अगर टॉस की बात करें तो जो भी टीम टॉस जीतेगी, संभावना है कि पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है, क्योंकि टारगेट का पीछा करना यहां कुछ आसान होता है।
आईपीएल के इतिहास में चेन्नई और पंजाब ने अब तक एक-दूसरे के खिलाफ 28 मैच खेले हैं। जिसमें चेन्नई ने 15 मैच जीतें है। जबकि पंजाब ने 13 मैच जीते हैं। पंजाब के खिलाफ चेन्नई का अब तक का उच्चतम स्कोर 240 रन है। चेन्नई के खिलाफ पंजाब का उच्चतम स्कोर 231 रन है।
IPL 2024:Accuweather.com के मुताबिक, आज चेन्नई का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। आर्द्रता लगभग 83% होगी। इसका मतलब है कि दूसरी पारी में ओस बड़ी भूमिका निभा सकती है। हालांकि, पिछले मैच में चेन्नई ने ओस के बावजूद 210 रन के स्कोर का बचाव कर लिया था। बारिश की कोई संभावना नहीं है। फैंस को पूरा पैसा वसूल मुकाबला देखने को मिलने वाला है।
IPL 2024:अजिंक्य रहाणे, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेरिल मिशेल, मोइन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुस्तफिजुर रहमान, मथीशा पथिराना.
IPL 2024:जॉनी बेयरस्टो, सैम कर्रन (कप्तान), रिली रोसौव, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह
Written By- Vineet Attri
ये भी पढ़ें…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का पहला क्वालीफायर मैच मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स…
IPL 2024:आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में एक बार फिर बारिश ने…
IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…
IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 68वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स…
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 68वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के…