ताजा ख़बरें

IPL 2024: पंजाब ने चेन्नई को 7 विकेट से रौंदा, जारी रखी प्ले ऑफ में पहुंचने की उम्मीद

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 49 वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच चेन्नई के होम ग्राउंड एमए चिंदबरम स्टेडियम चेन्नई में खेला गया। यह मैच पंजाब किंग्स ने आसानी से अपने नाम कर लिया। पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

IPL 2024:चेन्नई ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 162 रन बनाए थे। 163 रन का टारगेट पंजाब ने 17.5 ओवर में 7 विकेट रहते चेज कर लिया। वहीं मैच में कुछ मैजिकल मोमेंट्स भी देखने को मिले। पंजाब की इस जीत से प्लेऑफ की रेस में रोमांच बढ़ गया है।

 

IPL 2024:लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी पंजाब की शुरुआत खराब रही। ओपनर बल्लेबाज प्रभसिमरन 13 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। इसके बाद राइली रूसो और जॉनी बेयरस्टो ने कमान संभाली। दोनों ने संभलकर खेलते हुए टीम को 100 के करीब लेकर गए। बेयरस्टो 46 और राइली रूसो 43 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान सैम करन 26 और शशांक सिंह 25 रन बनाकर दोनों नाबाद रहे। और अपनी टीम पंजाब को 17.5 ओवर में 163 रन बनाकर जीत दिला दी। चेन्नई के लिए शिवम दुबे, शार्दुल ठाकुर और रिचर्ड गिलसन को एक-एक विकेट सफलता प्राप्त हुई।

चेन्नई के लिए नहीं काम आया कप्तान ऋतुराज का अर्धशतक

IPL 2024:पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से कप्तान रुतुराज गायकवाड़ की अर्धशतकीय पारी की बदौलत टीम ने पंजाब किंग्स को 163 रनों का लक्ष्य दिया। रुतुराज ने 48 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 62 रन बनाए। वहीं,अजिंक्या रहाणे ने 29 रनों की पारी खेली। लेकिन उसके बाद बल्लेबाजी करने आए शिवम दुबे बिना खाता खोले पवेलियन वापस चले गए।

ऑल राउंडर रवींद्र जडेजा 2 रन बनाकर आउट हो गए।समीर रजवी 21 और मोईन अली 15 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बल्ले से 11 गेंदों पर 14 रन बनाए जिसमें एक चौका एक छक्का शामिल था।वहीं, डेरेल मिचेल 1 रन बनाकर नाबाद रहे।पंजाब की तरफ से हरप्रीत बरार और राहुल चाहर को दो-दो सफलता मिली। जबकि अर्शदीप सिंह और कगिसो रबाडा को एक एक सफलता प्राप्त हुई।

प्वॉइंट्स टेबल में दोनों टीमें कहां है…

IPL 2024:चेन्नई सुपर किंग्स 10 मैचों में 10 प्वॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर काबिज है। वहीं, सैम करन की अगुवाई वाली पंजाब 10 मैचों में 8 प्वाइंट्स के साथ सातवें स्थान पर है।

किसे मिला मैन ऑफ द मैच?

IPL 2024:पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज हरप्रीत बरार को शानदार बॉलिंग प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच के अवार्ड से नवाजा गया।

 

चेन्नई और पंजाब की प्लेइंग-11

IPL 2024:चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, डेरेल मिचेल, मोईन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, रविंद्रन जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, रिचर्ड गिलसन और मुस्ताफिजुर रहमान

पंजाब किंग्स : जॉनी बेयरस्टो, सैम करन (कप्तान), रिले रोसो, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बरार, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह

Written By- Vineet Attri

ये भी पढ़ें…

IPL 2024:आज भिड़ेंगे चेन्नई के थाला और पंजाब के किंग्स जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?
IPL 2024: लखनऊ ने मुंबई को 4 विकेट से हराया, स्टोइनिस ने खेली शानदार पारी

Poline Barnard

Recent Posts

IPL 2024:दिल्ली और लखनऊ के बीच आज खेला जाएगा करो या मरो का मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 64वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स के…

3 days ago

IPL 2024:बारिश में बेह गए गुजरात के अरमान, आईपीएल के प्लेऑफ से हुई बाहर, कोलकाता टॉप पर बरकार

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

3 days ago

IPL 2024:गुजरात और कोलकाता के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

4 days ago

IPL 2024:बैंगलोर ने लगातार दर्ज की 5 जीत, दिल्ली को 47 रनों से दी मात,प्लेऑफ की उम्मीदें बरकार

IPL 2024:आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले गए। जिसमें…

4 days ago

IPL 2024:बैंगलोर और दिल्ली के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…

5 days ago

IPL 2024:चेन्नई और पंजाब के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…

5 days ago