ताजा ख़बरें

Jantar mantar: कर्नाटक सरकार का केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, बोले सीएम-“हमारा मुख्य उद्देश्य राज्य और कन्नड़ लोगों के हितों की रक्षा…”

Jantar mantar: कर्नाटक कांग्रेस सरकार केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रदर्शन में कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार शामिल हुए। वहीं कर्नाटक के भाजपा नेताओं ने सिद्धारमैया सरकार के खिलाफ बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन किया। जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान सीएम सिद्धारमैया ने कहा, “हमें उम्मीद है कि सरकार हमारा विरोध सुनेगी और हमारा मुख्य उद्देश्य राज्य और कन्नड़ लोगों के हितों की रक्षा करना है…”

सीएम सिद्धारमैया: अगर हम टैक्स के रूप में 100 रुपए इकट्ठा करते हैं तो हमें महज…

उन्होंने आगे कहा कि “जहां तक ​​टैक्स कलेक्शन की बात है तो कर्नाटक दूसरे नंबर पर है, महाराष्ट्र नंबर एक पर है। दरअसल इस साल कर्नाटक टैक्स के रूप में 4.30 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का योगदान दे रहा है…अगर हम टैक्स के रूप में 100 रुपए इकट्ठा करते हैं और इसे भारत सरकार को देते हैं, तो हमें केवल 12-13 रुपए ही वापस मिल रहे हैं..”

डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार: हम मांग रहे हैं अपना अधिकार…

Jantar mantar: दिल्ली में कर्नाटक कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा, “हम अपना अधिकार मांग रहे हैं, हमें जो भी प्रतिशत मिलना चाहिए उसका 13% हमें मिल रहा है। अगर अन्य राज्यों को लाभ मिलता है तो मुझे कोई आपत्ति नहीं है। जो नीतियां, योजनाएं उन्होंने (केंद्र) गुजरात को दी हैं, वही उन्हें हमें भी देनी चाहिए…”

कांग्रेस नेता प्रियांक खरगे: हम जितना टैक्स देते हैं उतना हमें वापस दें तो…

Jantar mantar: दिल्ली में कर्नाटक कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर कांग्रेस नेता प्रियांक खरगे ने कहा, “हमारे 4-5 मांगें हैं उसके खिलाफ ये प्रदर्शन है..केंद्र सरकार से हमारा निवेदन है कि हम जितना टैक्स देते हैं उतना हमें वापस दें तो हम भी देश के लिए ज्यादा योगदान दे सकते हैं।….”

भाजपा सांसद गिरिराज सिंह: कर्नाटक की कांग्रेस सरकार झूठों की सरकार…

Jantar mantar: दिल्ली में केंद्र के खिलाफ कर्नाटक कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने कहा, “कर्नाटक की कांग्रेस सरकार झूठों की सरकार है… राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकालते हैं, जबकि, कांग्रेस भारत तोड़ो यात्रा कर रही है…”

भाजपा सांसद लहर सिंह: कांग्रेस भ्रष्टाचार में लिप्त है

Jantar mantar: भाजपा सांसद लहर सिंह ने कहा, “कांग्रेस भ्रष्टाचार में लिप्त है और प्रशासन ठीक से नहीं चला रही है। वे आंतरिक विवादों के कारण यहां आए हैं, डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री बनना चाहते थे लेकिन ऐसा नहीं हो सका और इस अंतर विरोध के कारण यह परिणाम हो रहा है…”

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार का नारा- मेरा टैक्स मेरा अधिकार

आपको बता दें कि विरोध प्रदर्शन की योजना के मुताबिक सात फरवरी को सुबह 11 बजे से कांग्रेस पार्टी जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस सरकार ने प्रदर्शन में शामिल होने वाले समर्थकों से दिल्ली की सत्ता पर काबिज हुक्मरानों से सवाल पूछने की अपील भी की है। कांग्रेस पार्टी का आरोप है कि अनुदान देने में केंद्र सरकार कर्नाटक के साथ भेदभाव कर रही है। सिद्धारमैया सरकार ने सुविधाओं के प्रावधान में भी कर्नाटक के लोगों के साथ अन्याय के आरोप लगा हैं। पार्टी ने हैशटैग ‘मेरा टैक्स मेरा अधिकार’ का नारा देकर सोशल मीडिया पर भी इस प्रदर्शन को धार देने का प्रयास किया है।

ये भी पढ़ें…

Kamalnath: एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री को बीजेपी में शामिल होने पर कैलाश विजयवर्गीय ने कही ये बड़ी बात
Sharad Pawar: चुनाव आयोग से NCP अध्यक्ष को बड़ा झटका, अजित पवार गुट को बताया असली एनसीपी
Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।

Recent Posts

आखिरी मैच में मुंबई चाहेगी लखनऊ से जीत, जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…

20 hours ago

हैदराबाद के लिए बारिश बना वरदान प्ले ऑफ में ली एंट्री, इन टीमों का कटा पत्ता

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 66वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच हैदराबाद…

20 hours ago

IPL 2024:दिल्ली और लखनऊ के बीच आज खेला जाएगा करो या मरो का मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 64वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स के…

4 days ago

IPL 2024:बारिश में बेह गए गुजरात के अरमान, आईपीएल के प्लेऑफ से हुई बाहर, कोलकाता टॉप पर बरकार

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

4 days ago

IPL 2024:गुजरात और कोलकाता के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

5 days ago

IPL 2024:बैंगलोर ने लगातार दर्ज की 5 जीत, दिल्ली को 47 रनों से दी मात,प्लेऑफ की उम्मीदें बरकार

IPL 2024:आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले गए। जिसमें…

5 days ago