ताजा ख़बरें

Kerala News: अडानी के बंदरगाह पर लोगों ने किया हमला, कई पुलिसकर्मी घायल, फिर जमकर बरसाई लाठियां

Kerala News: विझिंजम पुलिस ने रविवार को तिरुवनंतपुरम के आर्क बिशप और सहायक बिशप के साथसाथ कई पुजारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। विझिंजम बंदरगाह के निर्माण का लोग विरोध कर रहे है। इसी को लेकर लोगों ने निर्माण सामग्री ले जा रहे ट्रकों को रोक दिया था।

Kerala News: बंदरगाह परियोजना का समर्थन और विरोध कर रहे दो गुटों में हाथापाई हो गई। जिसके बाद पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया, जिनके समर्थन में बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंचे। उन्होंने थाने में तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया।

अडानी समूह द्वारा विझिंजम बंदरगाह के निर्माण का विरोध कर रहे लोगों के एक समूह ने बंदरगाह पर निर्माण सामग्री ले जा रहे वाहनों को रोक दिया। पुलिस ने कहा कि बंदरगाह परियोजना का एक समूह समर्थन कर रहा है, जबकि दूसरा विरोध। जिसके चलते दो गुटों के बीच हाथापाई हो गई।

Kerala News: पुलिस ने कहा कि उन्होंने आर्क बिशप थॉमस, जे नेट्टो, सहायक बिशप क्रिस्टुराज और अन्य पादरियों के खिलाफ साजिश, हिंसा के लिए उकसाने और हत्या के प्रयास जैसे विभिन्न आरोपों में मामले दर्ज किया हैं। पुलिस ने बताया कि बंदरगाह परियोजना का समर्थन कर रहे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

सितंबर में लैटिन कैथोलिक काउंसिल (केआरएलसीसी) के केरल क्षेत्र ने एर्नाकुलम जिले के मूलाम्बिली से तिरुवनंतपुरम में विझिंजम तक एकजनबोधन यात्राशुरू की, जो मछुआरों के खिलाफ एकजुटता के एक हिस्से के रूप में थी। वह अडानी बंदरगाह के खिलाफ विझिंजम में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। कोच्चि के चर्चों ने भी मछुआरों को अपना समर्थन दिया। पुजारियों और पादरियों ने लोगों के समर्थन से 17.5 किलोमीटर मानव श्रृंखला बनाई।

Kerala News: पुलिस थाने पर भी हमला

लैटिन कैथोलिक चर्च के नेतृत्व में आंदोलनकारियों की भीड़ ने अडानी बंदरगाह के निर्माण के विरोध में रविवार रात विझिंजम पुलिस थाने पर हमला कर दिया। जिसमें कम से कम 29 पुलिसकर्मी घायल हो गए और पुलिस वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया। भीड़ ने डंडों और ईंटों से पुलिस स्टेशन को निशाना बनाया।

26 नवंबर को हिंसक विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने और अन्य को हिरासत में लेने के विरोध में पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया। विशेष शाखा के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना में 29 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रदर्शनकारियों ने मौके पर मौजूद मीडियाकर्मियों पर भी हमला किया। एक पत्रकार का कैमरा क्षतिग्रस्त कर दिया और उनका मोबाइल छीन लिया।

ये भी पढ़ें…

Raebareli News: ढाई फीट के शरीफ को घर तो मिल गया अब घरवाली चाहिए, डीएम के आगे जोड़े हाथ
UP News: लव जिहाद को लेकर गिरीराज सिंह का छलका दर्द,सनातन धर्म पर बताया हमला…
Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।

Recent Posts

IPL 2024: आज होगा इस सीजन का सबसे बड़ा मुकाबला, बैंगलोर और चेन्नई होगी आमने सामने जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 68वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के…

7 hours ago

IPl 2024: आखिरी मैच में लखनऊ ने मुंबई को 18 रनों से दी मात, रोहित-नमन की पारी पर फिरा पानी

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…

7 hours ago

आखिरी मैच में मुंबई चाहेगी लखनऊ से जीत, जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…

1 day ago

हैदराबाद के लिए बारिश बना वरदान प्ले ऑफ में ली एंट्री, इन टीमों का कटा पत्ता

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 66वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच हैदराबाद…

1 day ago

IPL 2024:दिल्ली और लखनऊ के बीच आज खेला जाएगा करो या मरो का मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 64वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स के…

5 days ago

IPL 2024:बारिश में बेह गए गुजरात के अरमान, आईपीएल के प्लेऑफ से हुई बाहर, कोलकाता टॉप पर बरकार

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

5 days ago