Loksabha Election 2024: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने नैनीताल के रामनगर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि “हमारे परिवार के सदस्यों ने इस देश के लिए खून दिया है। ये मेरे परिवार को कितनी भी गालियां दें, मेरे शहीद पिता का अपमान करें, लेकिन हम चुप रहते हैं, क्योंकि ये हमारे संघर्ष को नहीं समझते। हम चुप रहते हैं, क्योंकि इस देश के लिए आस्था और सच्ची श्रद्धा हमारे दिल में है।”
उन्होंने आगे कहा कि “हमारी सरकार आई तो अग्रिवीर योजना को खत्म करेंगे। पेपर लीक के लिए सख्त कानून लाया जाएगा। एक कलेंडर लाया जाएगा। उसमें नियुक्ति का दिन से लेकर सब कुछ तय होगा।”
उन्होंने कहा कि “कब तक कांग्रेस को दोष देते रहेंगे।पिछले 10 वर्षों से कांग्रेस का राज नहीं है। 10 वर्षों से इनकी(भाजपा) पूर्ण सत्ता है। वो कहते हैं कि ‘400 पार’और अधिक बहुमत चाहिए। और सत्ता चाहिए। वो कहते हैं कि 75 वर्षों में कुछ नहीं हुआ, अगर नहीं हुआ तो उत्तराखंड में इतना हुनर कहां से आया, IIT, IIM और देश में AIIMS कहां से आए।अगर पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 1950 के बाद इन्हें नहीं बनाया होता तो क्या आज ये सब संभव था?”
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार को दो चुनावी सभाओं को संबोधित किया। पहली दोपहर 12 बजे गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामनगर के मैदान में पार्टी प्रत्याशी गणेश गोदियाल के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। प्रियंका गांधी ने दूसरी जनसभा हरिद्वार संसदीय क्षेत्र के रुड़की में अपराह्न तीन बजे की। यह सभा डीएवी कालेज मैदान रुड़की में थी। हरिद्वार संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत हैं।
इससे पहले कांग्रेस के पदाधिकारी व नेता जनसभा की तैयारियों को शुक्रवार देर रात तक अंतिम रुप देने में जुटे रहे। प्रियंका की सुरक्षा को लेकर भी सुरक्षा एजेंसी सतर्क थी। इस दौरान वरिष्ठ नेताओं नेताओं ने सुरक्षा आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एक कंपनी आईटीबीपी, दो प्लाटून आइआरबी, करीब 12 इंस्पेक्टर के अलावा कुमाऊं से भी पर्याप्त फोर्स बुलाई गई। प्रियंका की चुनावी जनसभा के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साहित दिखे।
प्रियंका गांधी ने नैनीताल के राममनगर में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया है।ये सीट उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है जहां से गणेश गौदियाल कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। इनके सामने चुनावी मैदान में बीजेपी के अनिल बलूनी ताल ठोंक रहे हैं।बीजेपी उम्मीदवार के समर्थन में पीएम मोदी ऋषिकेश में एक विशाल जनसभा को पहले ही संबोधित कर चुके हैं,जबकि प्रियंका गांधी की 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड में ये पहली रैली है।
Written By- Swati Singh.
ये भी पढ़ें…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 64वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स के…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…
IPL 2024:आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले गए। जिसमें…
IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…
IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…