Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो चुका है। ऐसे में सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। कर्नाटक में बीजेपी जेडीएस के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।
Loksabha Election 2024: JD(S) के साथ सीट बंटवारे पर कर्नाटक के पूर्व डिप्टी सीएम डॉ सीएन अश्वथ नारायण ने कहा है कि, “सीट व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया गया है। इससे सारा भ्रम दूर हो जाएगा। हम सभी 28 सीटें जीतने जा रहे हैं और हम JD(S) से सहयोग की उम्मीद कर रहे हैं।”
Loksabha Election 2024: आपको बता दें कि कर्नाटक में लोकसभा की कुल 28 सीटें हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए ने यहां कुल 26 सीटें जीती थीं। जिसमें 25 सीट केवल बीजेपी ने ही जीती थीं। वहीं जेडीएस और कांग्रेस गठबंधन को महज 2 सीट मिली थी।
जबकि इस चुनाव में जेडीएस और बीजेपी साथ साथ चुनाव लड़ रही है।इस बार भी एनडीए 28 की 28 सीटें जीतने का दावा कर रहा है। लेकिन इंडी गठबंधन उसे कांटे की टक्कर देने की फिराक में घूम रहा है।
Loksabha Election 2024: लोकसभा के चुनावों में कर्नाटक की अहम भूमिका मानी जाती हैं। इसको दक्षिण का द्वार माना जाता है। कर्नाटक को आईटी के हब के नाम से जाना जाता है। और इसका देश की इकोनॉमी में इसका अहम योगदान रहता है। फिलहाल यहां कांग्रेस की सत्ता है लेकिन बीजेपी लोकसभा चुनावों में यहां जीतने की भरपूर कोशिश में लगी है।
इसके अलावा चुनाव में कर्नाटक एक निर्णायक भूमिका निभा सकता है। यहां लोकसभा की 28 सीटें हैं। जो भी पार्टी इन सीटों पर ज्यादा से ज्यादा अधिकार जमाएगी, उसे बहुमत मिलने में बढ़त हासिल हो सकती है।
उल्लेखनीय है कि आगामी लोकसभा चुनाव सात चरणों में होगा, जिसकी शुरुआत 19 अप्रैल के मतदान के साथ होगी और फिर एक जून को सातवें फेज की वोटिंग होगी। नतीजों का ऐलान चार जून को किया जाएगा।
Written By: Vineet Attri
ये भी पढ़ें..
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 66वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच हैदराबाद…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 64वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स के…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…
IPL 2024:आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले गए। जिसमें…