PM Modi Visit In USA: भारत के पीएम नरेंद्र मोदी 21 से लेकर 24 जून तक अमेरिका के दौरे पर जा रहे हैं। यात्रा के कुछ दिनों पहले से ही अमेरिका में पीएम मोदी के आगमन की तैयारी शुरू हो गई है।अमेरिकी सरकार भी इस यात्रा को लेकर काफी उत्सुक हैं। इसी बीच शुक्रवार को व्हाइट हाउस के बाहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शान में अमेरिका की राजकीय यात्रा से पहले व्हाइट हाउस के बाहर भारतीय तिरंगा झंडा और अमेरिकी झंडा को एक साथ लहराया गया हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि व्हाइट हाउस के बाहर दोनों देशों के झंडे लहरा रहे हैं।
पहली बार होगा जब मोदी को वाइट हाउस पहुंचने पर 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। वाइट हाउस में ही 22 जून को उनके सम्मान में स्टेट डिनर होगा। लेकिन उससे एक दिन पहले 21 जून को राष्ट्रपति जो बाइडन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडन खास मोदी के लिए डिनर रख रहे हैं। आइए जानें कैसे यह दौरा ऐतिहासिक होने जा रहा है। मोदी के अमेरिका पहुंचने से पहले बाइडन प्रशासन ने कहा है कि इस सदी में भारत से बेहतर साझेदार कोई नहीं है। वाइट हाउस लगातार बयान जारी कर रहा है कि हम पीएम मोदी की यात्रा को लेकर उत्साहित हैं।
न्यू जर्सी में रहने वाले एक भारतीय नागरिक जेसल नार ने कहा कि “तिरंगे को देखना वास्तव में सम्मान और गर्व की बात है। मैं अपने काम के उद्देश्य से तिरंगा लेकर अमेरिका में जाता हूं।, लेकिन व्हाइट हाउस के सामने तिरंगे को स्वतंत्र रूप से लहराते हुए देखना गर्व की बात है।”
IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…
IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 68वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स…
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 68वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के…
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…