ताजा ख़बरें

Rahul Gandhi: लंदन में दिए गए बयान पर सदन में गतिरोध बरकरार, अनुराग ठाकुर बोले “पूरे देश से मांगनी चाहिए माफी”

Rahul Gandhi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लंदन दौरे पर गए थे। वहां उन्होंने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। बता दें कि राहुल गांधी की आदत हो गई है कि जब भी वो देश से बाहर होते है तो मोदी सरकार को जमकर कोसते है, यहां भी कार्यक्रम के दौरान उन्होंने भारत की मोदी सरकार पर निशाना साधा था।

Rahul Gandhi: राहुल ने लंदन में कहा था कि “मोदी सरकार के नियंत्रण में संस्थाओं के नियंत्रण में होने की बात कही और साथ ही उन्होंने अपने फोन की जासूसी किए जाने का आरोप भी लगाया था। जिसके बाद भारतीय राजनीति में हड़कंप मच गया। दोनों सदन जब से ही राहुल गांधी के कैंब्रिज वोले विवादित बयान को लेकर ठप्प पड़ी है। जहां भाजपा सांसद लगातार राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग कर रहे है तो वहीं कांग्रेस सासंद अडानी मामले में मोदी सरकार को घरने की कोशिश कर रह है।

Rahul Gandhi:केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर-पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए

राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि “जब भी वो(राहुल गांधी) बोलना चाहते हैं उन्हें मौका दिया जाता है लेकिन संसद और भारत के बारे में झूठ फैलाना अच्छी बात नहीं है। उन्हें संसद में आकर सांसदों, स्पीकर और पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।”

राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा: इंग्लैंड जाकर बोलते हैं कि भारत की प्रजातंत्र को खतरा

कर्नाटक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि “कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष इंग्लैंड जाकर बोलते हैं कि भारत की प्रजातंत्र को खतरा है। चुनाव न जीतो तो प्रजातंत्र को खतरा है और चुनाव हार जाओ तो ईवीएम। उन्होंने वहां पर कहा कि भारत में प्रजातंत्र नहीं रह गया है, अमेरिका और यूरोप के लोग कुछ सोचो।”

Rahul Gandhi: मेरे फोन की भी रिकार्डिंग करती है मोदी सरकार

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने कैम्ब्रिज में बिजनेस स्कूल के छात्रों को संबोधित करते हुए कहा था कि “भारत में मीडिया और न्यायपालिका नियंत्रण में है। मेरे फोन में पेगासस से जासूसी होती है। खुफिया अधिकारियों ने मुझे बताया कि आपका फोन रिकॉर्ड हो रहा है और मेरे ऊपर आपराधिक मामले दर्ज कराए गए हैं।”

ये भी पढ़ें…
Amritpal Arrested: जालंधर से खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने हिरासत में लिया, 6 साथियों को भी किया गिरफ्तार
Odisha: ड्राइवरों की हड़ताल ने दूल्हे को चलाया 28 किमी पैदल तब मिल पाई दुल्हन

Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।

Recent Posts

IPL 2024:दिल्ली और लखनऊ के बीच आज खेला जाएगा करो या मरो का मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 64वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स के…

2 days ago

IPL 2024:बारिश में बेह गए गुजरात के अरमान, आईपीएल के प्लेऑफ से हुई बाहर, कोलकाता टॉप पर बरकार

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

2 days ago

IPL 2024:गुजरात और कोलकाता के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

3 days ago

IPL 2024:बैंगलोर ने लगातार दर्ज की 5 जीत, दिल्ली को 47 रनों से दी मात,प्लेऑफ की उम्मीदें बरकार

IPL 2024:आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले गए। जिसमें…

3 days ago

IPL 2024:बैंगलोर और दिल्ली के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…

4 days ago

IPL 2024:चेन्नई और पंजाब के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…

4 days ago