देश

Odisha: ड्राइवरों की हड़ताल ने दूल्हे को चलाया 28 किमी पैदल तब मिल पाई दुल्हन

Odisha: ओडिशा के रायगढ़ा जिले में कॉर्मशियल गाड़ियों के ड्राइवरों की हड़ताल एक दूल्हे के परेशानी का सबब बन गई। उसे 28 किमी पैदल चलकर दुल्हन के घर पहुंचना पड़ा। तब जाकर दुल्हन मिल पाई। दरअसल, दूल्हा और उसके परिवार के लोग गुरुवार को कल्याणंसिंहपुर ब्लॉक के सुनाखांडी पंचायत से बारात लेकर निकले थे। लेकिन हड़ताल की वजह से वे लोग गाड़ियों की व्यवस्था नहीं कर सके, जिसके बाद उन लोगों ने पैदल चलने का फैसला किया। पूरी रात चलने के बाद दिबालापाडु पहुंचे। यहां शुक्रवार को विवाह संपन्न हुआ। जानकारी के मुताबिक, शादी होने के बाद दूल्हे पक्ष के लोग दुल्हन के घर में रुके रहे। हड़ताल वापसी का इंतजार करते रहे।

4 SUV से जाती बारात

22 साल के दूल्हे नरेश प्रस्का ने बारात के लिए चार एसयूवी का इंतजाम किया था, लेकिन जब ड्राइवर हड़ताल पर चले गए, तो काफी मुश्किल हुई। नरेश ने कहा, कि हमने टू व्हीलर्स पर शादी के लिए जरूरी सामान भेजा। इसके बाद आठ महिलाओं सहित परिवार के लगभग 30 सदस्यों, रिश्तेदारों और दोस्तों ने चलने का फैसला किया। यह एक लंबी यात्रा थी, लेकिन एक यादगार अनुभव भी था।

Odisha: दूल्हे और उसके परिवार के पूरी रात पैदल चलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दूल्हे के परिवार के एक सदस्य ने बताया कि वाहन चालकों की हड़ताल की वजह से कोई भी ड्राइवर चलने के लिए तैयार नहीं था। हम पूरी रात पैदल चलकर लड़की वाले के घर पहुंचे। हमारे पास कोई ऑप्शन नहीं था।
क्यों चलना पड़ा 28 किमी पैदल?

ओडिशा में ड्राइवरों के एक संगठन एकता महासंघ ने बीमा, पेंशन और कल्याण बोर्ड गठित करने को लेकर बुधवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की थी। हालांकि, सरकार के अश्वासन के बाद ड्राइवरों ने अपनी हड़ताल 90 दिनों के लिए स्थगित कर दी है।

Written By-Swati Singh

ये भी पढ़ें..

Pakistan: इमरान खान के कुछ दूर चलते ही घर में घुसी पुलिस, चलाया बुलडोजर

Youtuber: घर कुर्की करने पहुंची पुलिस, मनीष कश्यप के सरेंडर होने पर समर्थकों में आक्रोश

खबर इंडिया स्टाफ

Recent Posts

IPL 2024:चेन्नई और पंजाब के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में पहला और आईपीएल का…

5 hours ago

IPL 2024:बैंगलोर ने गुजरात को 4 विकेट से दी मात, प्वाइंट टेबल में लगाई 3 कदम की छलांग

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…

6 hours ago

ED: यूट्यूबर एल्विश यादव की बढ़ी मुश्किलें,ED ने दर्ज किया मनी लांड्रिंग केस

ED: यूट्यूबर एल्विश यादव सांप तस्करी केस के बाद एक बार फिर मुश्किल में आ…

24 hours ago

IPL 2024:बैंगलोर और गुजरात के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…

1 day ago

IPL 2024:12 साल बाद कोलकाता ने मुंबई को उसके घर में 24 रनों से हराया, स्टार्क के आगे नेस्तानाबूत हुई मुंबई

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 51 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स…

1 day ago

2024 Lok Sabha Election:राहुल गांधी के अमेठी छोड़ने पर पीएम मोदी ने तंज कसा,बोले – डरो मत,भागो मत

2024 Lok Sabha Election:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी और सोनिया गाँधी पर…

2 days ago