ताजा ख़बरें

UP News: देश की बेटी ने इज्जत की खातिर काट लिए दरिंदे के होंठ, जबरन ‘Kiss’ करना पड़ा भारी

UP News: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक ऐसी खबर आयी है जिसने भी सुनी उसने उस लड़की की प्रशंसा करने में कोई कंजूसी नहीं की। जिसने भी सुना उसने ये ही कहा बेटी तुमने बहुत सही किया। आपको बता दें कि युवती ने मनचले को ऐसा सबक सिखाया कि वो अब किसी भी लड़की से कोई भी बदतमीजी करने से पहले कई बार सोचेगा।

आरोपी ने युवती को जबरन किस करने की कोशिश की तो उसने मनचले के होठों को दांतों से काटकर अलग कर दिया। इसके बाद  मनचले के मुंह से खून बहने लगा। वो दर्द से तड़पने लगा और युवती उसकी अभद्रता का विरोध करते हुए चिल्लाने लगी। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

UP News: दरअसल, पूरा मामला उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के दरौला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। घटना शनिवार दोपहर 2 बजे की है। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उसके होंठ के टुकड़े को भी पैकेट में सील कर दिया। पुलिस ने घायल युवक को पास के सीएचसी ले जाकर इलाज कराया। इधर, युवती ने लावड़ गांव के मोहित सैनी के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास व छेड़खानी का मामला दर्ज कराया है।

UP News: पीड़ित युवती खेत में कर रही थी काम

पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि शनिवार दोपहर वो अपने खेत में काम करने गई थी। इस दौरान आसपास कोई नहीं था। चारों ओर सन्नाटा छा गया। इसी बीच आरोपी ने पीछे से आकर उसे दबोच लिया। इससे वह घबरा गई। यह भी पता नहीं चला कि उसे किसने पकड़ा। जैसे ही उसने चिल्लाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसका गला दबा दिया। इसके बाद वो उसे खेत में घसीटने लगा और उसके कपड़े फाड़ने लगा।

लड़की ने खुद को बचाने के लिए आरोपी का काटा होंठ

पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया कि इस दौरान वह खुद को बचाने की पूरी कोशिश कर रही थी। अचानक युवक ने उसे जबरन किस करना शुरू कर दिया। यह देख उसने खुद को बचाने के लिए गुस्से और घबराहट के बीच आरोपी के होठों को दांतों से काट लिया। इससे उसका होंठ कट कर जमीन पर गिर गया। होंठ कटते ही वो दर्द से तड़पने लगा। इसी बीच समय मिलते ही पीड़िता ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें…

Ramcharit Manas Controversy: स्वामी प्रसाद मौर्य ने मोहन भागवत से की अपील, कहा-“रामचरितमानस से आपत्तिजनक चौपाइयां हटाने के लिए आगे आएं”
Aligarh News: 10 वर्षों से जर्जर पड़ी सड़क की मांग के 10 माह बाद भी राज्यमंत्री ने नहीं ली सुध

 

Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।

Recent Posts

IPL 2024:कोलकाता और हैदराबाद के बीच आज होगी भिड़त, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…

13 hours ago

IPL 2024:आखिरी लीग मुक़ाबले में बैंगलोर ने चेन्नई को 27 रनों से रौंदा, कटाया प्लेऑफ का टिकट

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 68वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स…

14 hours ago

IPL 2024: आज होगा इस सीजन का सबसे बड़ा मुकाबला, बैंगलोर और चेन्नई होगी आमने सामने जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 68वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के…

1 day ago

IPl 2024: आखिरी मैच में लखनऊ ने मुंबई को 18 रनों से दी मात, रोहित-नमन की पारी पर फिरा पानी

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…

1 day ago

आखिरी मैच में मुंबई चाहेगी लखनऊ से जीत, जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…

2 days ago