Island: आजकल ट्रेवलर्स में यह नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है कि वे नए और ऐसे टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर जाना चाहते हैं, जहां कम लोग हों और प्राकृतिक रूप से बहुत सुंदर भी हो। ऐसा ही एक आइलैंड यूके में है जहां कम लोग जाते हैं। लंदन जैसे महानगर से बहुत दूर ना होने के बाद भी इसके बारे में कम जानकारी हैं, लेकिन यहां के आकर्षण कम नहीं हैं। ओसी द्वीप को सेलिब्रिटी बहुत पसंद करते हैं।
एसेक्स के चेम्सफोर्ड से केवल 10 मील दूर यह सुंदर आइलैंड लोगों को जानकारी में नहीं है। प्राकृतिक नजारों से भरपूर इस द्वीप में रुकने की हर तरह की व्यवस्था है। यहां आरामदायी कॉटेज, शानदार फ्लैट, मैनर हाउस सब मिलेंगे। यहां ज्वार कम होने पर आसानी से पहुंचा सकता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि ज्वार के दिनों में आप यहां फंस जाएंगे और निकल ही नहीं सकते अगर आप पहले से प्लानिंग करें तो यहां की रिवर टैक्सी मेनलैंड तक आपको पहुंचा देगी। यहां के लोगों के साथ पर्यटक भी इस द्वीप की शांति और एकांत की बहुत तारीफ करते हैं।
दो दशकों से यह द्वीप के मालिक म्यूजिक प्रोड्यूसर निजेल फ्रीडा हैं। यहां वूमन इन ब्लैक सहित कई फिल्मों की भी शूटिंग भी हुई है।20 लोगों के लिए बना मैन हाउस को यहां आने वाले लोग खासा पसंद करते हैं। कई जगहें ऐसी हैं जहां आप खुद ही खाना बना सकते हैं। लेकिन यहां पर शैक कैफे जैसी जगह भी हैं जहां आपको स्वादिष्ट खाना मिल सकता है। मजेदार बात यह है कि यह पूरा का पूरा द्वीप ही किराये पर मिल सकता है। जिसके लिए एक रात के लिए यह द्वीप आपको करीब 38 लाख रुपये खर्च करने होंगे।
3 हजार पेड़ों से भरपूर इस द्वीप में काफी वन्य जीवन है और आप यहां कई जानवरों की आवाजें सुन सकते हैं। जबकि सबसे तेज आवाज यहां समुद्री की लहरों के टकराने से होती है। लेकिन इनके बीच में यहां कई इवेंट होते हैं।
Written By: Swati Singh
ये भी पढ़ें..
IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…
IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 68वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स…
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 68वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के…
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…