त्रिपुरा: अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब अचानक से केन्द्र की नापसंद हो गए। यही कारण रहा कि गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद बिप्लब कुमार देब ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद हुई विधायक दल की बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष माणिक साहा को विधायक दल का नेता चुन लिया गया। इसी के साथ अब माणिक साहा त्रिपुरा के अगले मुख्यमंत्री होंगे।
विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद बिप्लब कुमार देब ने ट्विटर पर बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया “विधायक दल के नेता के रूप में चुने जाने पर माणिक साहा जी को बधाई और शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री जी की दूरदर्शिता और नेतृत्व में त्रिपुरा समृद्ध होगा।“
त्रिपुरा: साथ ही केन्द्र की ओर से भेजे गए केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र चौधरी ने भी माणिक साहा को बधाई देते हुए कहा कि“श्री माणिक साहा को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई। मुझे विश्वास है कि माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में और आपके नेतृत्व में, त्रिपुरा विकास के मामले में नई ऊंचाइयों को छुएगा।” वहीं अब बताया जा रहा है कि बीजेपी आलाकमान के निर्देश पर बिप्लब कुमार देब को फिर से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी जाएगी।
गौरतलब है कि त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए अगले साल चुनाव होंगे। बीजेपी 2018 में राज्य में सीपीएम के नेतृत्व वाली वाम मोर्चा सरकार के 25 साल लंबे शासन को खत्म करके सत्ता में आई थी। इस बार उसे तृणमूल कांग्रेस से चुनौती का सामना करना पड़ रहा है, जिसने पिछले साल हुए निकाय चुनावों में तीसरा सबसे बड़ा वोट शेयर हासिल किया था।
ED: यूट्यूबर एल्विश यादव सांप तस्करी केस के बाद एक बार फिर मुश्किल में आ…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 51 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स…
2024 Lok Sabha Election:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी और सोनिया गाँधी पर…
नामांकन के आखिरी दिन कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट पर…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 50 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के…