राजनीति

Chhatisgarh: राहुल गांधी मंदबुद्धि बच्चा बात न करो यही अच्छा, प्राची ने कहा-दूसरे धर्म में शादी का परिणाम श्रद्धा हत्याकांड

Chhatisgarh: रायपुर में विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित धर्म सभा को संबोधित करते हुए हिंदूवादी फायरब्रांड नेता डॉ. साध्वी प्राची राहुल गांधी पर जमकर बरसीं। डॉ. प्राची ने कहा, कि देश में बढ़ रहे लव जिहाद को हिंदू संस्कारों और संस्कृति से ही रोका जा सकता है। यही नहीं, उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी मंदबुद्धि बता दिया। अपने बयानों की वजह से अक्सर चर्चा में रहने वाली साध्वी प्राची रायपुर पहुंची हुई थीं। उन्होंने राजधानी में हुई धर्म सभा में हिस्सा भी लिया।

साध्वी ने कहा कि बढ़ रहे लव जिहाद को हिंदू संस्कारों, संस्कृति से ही रोका जा सकता है, युवा वर्ग को भारतीय संस्कृति से परिचित कराना होगा। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कई बार कांग्रेस नेता राहुल गांधी पूजा-पाठ करते संतों से मिलते जुलते नजर आए । इसके बारे में पूछे जाने पर साध्वी ने सीधे कह दिया कि राहुल मंदबुद्धि बच्चा है, उसके बारे में ज्यादा बात ना करो यही अच्छा है।

छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया

Chhatisgarh: साध्वी प्राची ने आगे कहा, कि अखंड भारत घोषित करने और हिंदू राष्ट्र के संकल्प के साथ हम लौट रहे हैं। यह जल्द घोषित हो ऐसी हमारी कामना है। धर्म सभा के लिए छत्तीसगढ़ को चुने जाने की बात पर उन्होंने कहा कि यह भगवान राम का ननिहाल है, छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया इसीलिए इसी धरती से हिंदू राष्ट्र के अभियान का उद्घोष हो रहा है और यह संवैधानिक रूप से जल्द घोषित होगा हमारा संविधान में विश्वास है।

दूसरे धर्म में शादी का परिणाम श्रद्धा हत्याकांड

Chhatisgarh: धर्मांतरण और दूसरे धर्मों में लड़के-लड़कियों की शादी के मामले पर प्राची ने कहा कि कुछ लोग भ्रम जाल में फंसकर लालच में आकर धर्मांतरण कर लेते हैं। उन्हें वापस हिंदू धर्म में लाने का काम किया जा रहा है। जल्द ही ऐसे लोगों की घर वापसी होगी। विश्व हिंदू परिषद यह काम करता आ रहा है। दूसरे धर्म में शादी और प्यार को लेकर साध्वी ने कहा कि लव जिहाद के चक्कर में आकर ऐसा करने वाले फिर पछताते हैं । उन्होंने श्रद्धा मर्डर केस का जिक्र उदारहण के रूप में करते हुए कहा.. मिली थी न श्रद्धा 35 टुकड़ों में।

हिंदू राष्ट्र था, है और रहेगा

Chhatisgarh: साध्वी प्राची ने ये भी कहा, कि धर्म के आधार पर ही हिंदुस्तान का बंटवारा हुआ था । उन्हें पाकिस्तान मिल गया तो बताइए भारत हिंदू राष्ट्र है या नहीं। भारत हिंदू राष्ट्र था, हिंदू राष्ट्र है और हिंदू राष्ट्र रहेगा इसे कोई ताकत बदल नहीं सकती। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए यह भी कहा कि आज हर राज्य एक ऐसा ही योगी चाह रहा है।

Written By– Swati Singh

ये भी पढ़ें..

Bollywood: न फेरे न निकाह एक-दूजे के हुए स्वरा और फहाद, शादी में राहुल गांधी और सीएम केजरीवाल पहुंचे

Cricket: 110 शतक लगायेंगे कोहली, अख्तर ने कहा-भारत बहुत पसंद है

खबर इंडिया स्टाफ

Recent Posts

IPL 2024:चेन्नई और पंजाब के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में पहला और आईपीएल का…

7 mins ago

IPL 2024:बैंगलोर ने गुजरात को 4 विकेट से दी मात, प्वाइंट टेबल में लगाई 3 कदम की छलांग

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…

42 mins ago

ED: यूट्यूबर एल्विश यादव की बढ़ी मुश्किलें,ED ने दर्ज किया मनी लांड्रिंग केस

ED: यूट्यूबर एल्विश यादव सांप तस्करी केस के बाद एक बार फिर मुश्किल में आ…

18 hours ago

IPL 2024:बैंगलोर और गुजरात के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…

1 day ago

IPL 2024:12 साल बाद कोलकाता ने मुंबई को उसके घर में 24 रनों से हराया, स्टार्क के आगे नेस्तानाबूत हुई मुंबई

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 51 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स…

1 day ago

2024 Lok Sabha Election:राहुल गांधी के अमेठी छोड़ने पर पीएम मोदी ने तंज कसा,बोले – डरो मत,भागो मत

2024 Lok Sabha Election:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी और सोनिया गाँधी पर…

1 day ago