राजनीति

Delhi: हम भगत सिंह के चेले हैं, फांसी पर चढ़ जायेंगे, लेकिन टूटेंगे नहीं: सीएम केजरीवाल

Delhi: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विश्वासमत प्रस्ताव पेश कर भाजपा पर निशाना साधते हुए, कहा कि 2017 से हमारी सरकार गिराने की कोशिश हो रही है। मुख्यमंत्री केजरीवाल बुधवार को विधानसभा में विश्वासमत प्रस्ताव लेकर आए। 56 विधायकों का वोट पाकर विश्वास मत हासिल भी कर लिया। इसके बाद उन्होंने कहा, कि 2017 से आप हमारी सरकार की निगरानी कर रहे हो।लेकिन एक भी विधायक नहीं तोड़ पाए।इतना समझ लें कि दुनिया की कोई भी ताकत इन्हें नहीं तोड़ सकती हैं।

उन्होंने विपक्ष को नसीहत देते हुए कहा कि अब दोबारा अविश्वास प्रस्ताव लाने के बारे में न सोचें। उन्होंने कहा, कि अगर यही हरकत रही तो 2050 तक भी आप सत्ता में नहीं आ पाएंगे। केजरीवाल ने कहा, कि आज सदन के अंदर की घटना जनतांत्रिक मूल्यों के लिए अच्छा उदाहरण है। विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लाना चाह रहा था।इसके लिए 14 विधायक चाहिए।लेकिन उनके आठ ही विधायक है।

विधायकों को तोड़ने के लिए मिलीं धमकियां

Delhi: केजरीवाल ने आरोप लगाते हुए कहा, कि विधायको को तोड़ने के लिए धमकियां दी गई, 20–25 करोड़ रुपए का ऑफर दिया। एक भी विधायक नहीं टूटा तो अविश्वास प्रस्ताव वापस ले लिया।उन्होंने कहा कि मैं लोकतंत्र का सम्मान करता हूं। मुझे लगा की ये कुछ कहना चाहते थे,इसलिए यह अविश्वास मत प्रस्ताव ला रहे थे।इनको अपनी बात रखने का मौका देने के लिए आज हम पहली बार विश्वास मत प्रस्ताव ले कर आए।

सरकार गिराने की कोशिश में विपक्ष

Delhi: केजरीवाल ने आगे ये भी कहा, कि 2017 से विपक्ष द्वारा हमारी सरकार गिराने की कोशिश की जा रही है। इसमें विपक्ष के बड़े बड़े नेता लगे हुए है। 2017 और फिर 2019 में कोशिश की, लेकिन कुछ नहीं कर पाए। आज फिर कोशिश बेकार हो गई। उन्होंने कहा कि ये आम आदमी पार्टी है और हम भगत सिंह के चेले है। फांसी पर चढ़ जायेंगे, लेकिन टूटेंगे नहीं। दुनिया को कोई ताकत इन्हें नहीं तोड़ सकती है।

Written By–Swati Singh

ये भी पढ़ें..

Right To Health Bill Act: राजस्थान में स्वास्थ बिल के विरोध में डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज बेहाल,स्वास्थ्य मंत्री बोले “सरकार डॉक्टरों से बात करने को तैयार”

Ramnavmi Special: रामनवमी कब और क्यों मनाई जाती है? आप यहां पढ़ सकते हैं…

खबर इंडिया स्टाफ

Recent Posts

IPL 2024:कोलकाता और हैदराबाद के बीच आज होगी भिड़त, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…

1 hour ago

IPL 2024:आखिरी लीग मुक़ाबले में बैंगलोर ने चेन्नई को 27 रनों से रौंदा, कटाया प्लेऑफ का टिकट

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 68वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स…

2 hours ago

IPL 2024: आज होगा इस सीजन का सबसे बड़ा मुकाबला, बैंगलोर और चेन्नई होगी आमने सामने जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 68वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के…

18 hours ago

IPl 2024: आखिरी मैच में लखनऊ ने मुंबई को 18 रनों से दी मात, रोहित-नमन की पारी पर फिरा पानी

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…

18 hours ago

आखिरी मैच में मुंबई चाहेगी लखनऊ से जीत, जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…

2 days ago