Cricket News: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अहमदाबाद टेस्ट मैच में शानदार शतक जड़ा। विराट ने इंटरनेशनल करियर के 75वें शतक का जश्न खास अंदाज में मनाया। दाएं हाथ के अनुभवी बैटर कोहली ने 28वां टेस्ट शतक जड़ने के बाद गले से लॉकेट निकालकर उसे चूमते हुए नजर आए। आखिर उस लॉकेट से विराट का इतना लगाव क्यों है? लॉकेट में ऐसा क्या है जिसे वह शतक जड़ने के बाद पहले ही इसी अंदाज में चूमते हुए नजर आ चुके हैं। आइए जानते हैं..
Cricket News: विराट कोहली जिस लॉकेट को अपने गले में पहनते हैं वह उनकी वेडिंग रिंग है। इस लॉकेट के बारे में कमेंटेटर हर्षा भोगले ने एक बार कहा था, कि ये विराट के प्यार की निशानी है और वह ऐसा कर पत्नी अनुष्का शर्मा के प्रति अपने प्यार को जाहिर करते हैं। विराट के साथ अनुष्का हमेशा खड़ी रहती हैं। मुश्किल समय में वह उनका हमेशा साथ देती हैं और पति का हौसला बढ़ाती हुई नजर आती हैं।
Cricket News: लोगों ने 34 वर्षीय विराट कोहली को पहली बार जनवरी 2018 में लॉकेट चूमते हुए देखा गया था। जब उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में 153 रन की पारी खेली थी। उसी साल यानी जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ करियर का 22वां टेस्ट शतक जड़ने के बाद फिर वह लॉकेट को चूमते हुए नजर आए।
Cricket News: ऐसा नहीं है, कि विराट टेस्ट में ही शतक जड़ने के बाद लॉकेट को चूमते हैं। इससे पहले वह पिछले साल अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप में भी ऐसा किया था। तब विराट ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला सैकड़ा जड़ा था। अहमदाबाद टेस्ट की पहली पारी में विराट ने 186 रन बनाए। यह टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ था।
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 64वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स के…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…
IPL 2024:आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले गए। जिसमें…
IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…
IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…