खेल-कूद

National Sports Awards: चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को मिलेगा खेल रत्न और मोहम्मद शमी को अर्जुन अवार्ड

National Sports Awards: इस साल मिलने वाले खेल अवॉर्ड्स के लिए खिलाड़ियों के नामों का ऐलान खेल मंत्रालय ने कर दिया गया है। आपको बता दें कि खेल रत्न भारत का सर्वोच्च खेल सम्मान है जो भारत के यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स मिनिस्ट्री द्वारा हार साल दिया जाता है। नामांकित खिलाड़ी भारत के राष्ट्रपति से पुरस्कार को प्राप्त करते हैं।

चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज को मिलेगा खेल रत्न

National Sports Awards: बैडमिंटन की स्टार जोड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को सबसे बड़ा सम्मान खेल रत्न अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। सात्विक-चिराग का नामांकन 1991-1992 के बाद से चौथा मौका है जब बैडमिंटन खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है। जबकि भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

आपको बता दें कि यह सभी राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 9 जनवरी 2024 को दिए जाएंगे। यह घोषणा खेल मंत्रालय ने की है। यह सभी अवॉर्ड भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू द्वारा दिए जाएंगे। सभी को राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले खास सम्मान समारोह के तहत पुरस्कार प्रदान किए जायेंगे।

26 खिलाड़ियों को दिए जाएंगे अर्जुन अवॉर्ड

National Sports Awards: खेल मंत्रालय के मुताबिक, मोहम्मद शमी समेत 26 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड दिया जाएगा। जबकि मेजर ध्यान चंद खेल रत्न अवॉर्ड 2023 से चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को नवाजा जाएगा। यह सभी खेल अवॉर्ड इन खिलाड़ियों को उनके खेलों में किए गए शानदार प्रदर्शन करने के लिए दिए जाएंगे।

क्रिकेटर मोहम्मद शमी, युवा तीरंदाज अदिति गोपीचंद स्वामी, स्टीपलचेज़ धावक पारुल चौधरी, निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और पहलवान अंतिम पंघाल अर्जुन पुरस्कार के लिए सिफारिश किए गए नामों की लिस्ट में शामिल हैं। युवा भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंद के कोच आरबी रमेश को प्रतिष्ठित द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है।

टोक्यो 2020 भाला फेंक चैंपियन नीरज चोपड़ा को 2023 में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप और एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने के बावजूद, खेल रत्न के लिए नामित नहीं किया गया क्योंकि वह पहले ही यह पुरस्कार जीत चुके हैं।

Written By: Vineet Attri

ये भी पढ़ें..

Khalistani Terrorist: खालिस्तानी आतंकी पन्नूं की हत्या की साजिश पर बोले पीएम मोदी-“पहले देखूंगा सबूत…”
Pakistan: देश की खराब अर्थव्यवस्था को देखकर भारत के लिए क्या बोले नवाज शरीफ?

Susheel Chaudhary

मेरे शब्द ही मेरा हथियार है, मुझे मेरे वतन से बेहद प्यार है, अपनी ज़िद पर आ जाऊं तो, देश की तरफ बढ़ते नापाक कदम तो क्या, आंधियों का रुख भी मोड़ सकता हूं ।

Recent Posts

आखिरी मैच में मुंबई चाहेगी लखनऊ से जीत, जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…

1 hour ago

हैदराबाद के लिए बारिश बना वरदान प्ले ऑफ में ली एंट्री, इन टीमों का कटा पत्ता

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 66वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच हैदराबाद…

1 hour ago

IPL 2024:दिल्ली और लखनऊ के बीच आज खेला जाएगा करो या मरो का मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 64वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स के…

3 days ago

IPL 2024:बारिश में बेह गए गुजरात के अरमान, आईपीएल के प्लेऑफ से हुई बाहर, कोलकाता टॉप पर बरकार

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

3 days ago

IPL 2024:गुजरात और कोलकाता के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

4 days ago

IPL 2024:बैंगलोर ने लगातार दर्ज की 5 जीत, दिल्ली को 47 रनों से दी मात,प्लेऑफ की उम्मीदें बरकार

IPL 2024:आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले गए। जिसमें…

4 days ago