Breaking News

AIMIM:देश में मुसलमानों को लेकर औवेसी ने कहा-‘सड़क के कुत्ते की इज्जत है लेकिन मुसलमान की नहीं’

AIMIM: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने मुसलमानों को लेकर मेदी सरकार पर निशाना साधा है।देश में मुसलमानों को लेकर औवेसी ने कहा-‘सड़क के कुत्ते की इज्जत है लेकिन मुसलमान की नहीं’…  साथ ही उन्होंने कहा  देश के जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है, वहां मुसलमान खुली जेल में जिंदगी काट रहा है।

औवेसी:’सड़क के कुत्ते की इज्जत है लेकिन मुसलमान की नहीं’

AIMIM चीफ ने कहा कि मुसलमान को सड़क पर लाकर मारा जाना जुल्म नहीं तो क्या है? क्या यही भारत का लोकतंत्र है? क्या यह भारत का संविधान है? आखिर मौलिक अधिकार, कानून-व्यवस्था और धर्मनिरपेक्षता कहां है? उन्होंने कहा कि सड़क के कुत्ते की इज्जत है लेकिन मुसलमान की नहीं। ओवैसी बोले- क्या यही है हमारी इज्जत?

AIMIM: उन्होंने कहा, ‘देख लीजिए कि देश में क्या हो रहा है? उत्तर प्रदेश में क्या हो रहा है? जहां-जहां भाजपा की सरकार है, वहां मुसलमान खुली जेल में जिंदगी काट रहा है और मदरसों को गिराया जा रहा है।’

AIMIM: ओवैसी ने कहा कि ‘गुजरात में क्या हुआ बताइए। कहा गया कि मुसलमानों ने डांडिया में पत्थर फेंके। पुलिस ने मुस्लिम नौजवानों की पकड़ा और उन्हें बीच रास्ते पर लेकर आए। इन लोगों को एक खंभे से बांध दिया गया। वहां पर 300-400 लोग खड़े थे। पुलिसकर्मी जैसे ही मुसलमान की पीठ पर लाठी मारता है, वहाँ बैठे लोग नारे लगाने लगते हैं।’

ओवैसी ने कहा, ‘मुसलमानों को सड़क पर लाकर पीटा जाता है। क्या यही हमारी इज्जत है? क्या यही हमारी जान की कीमत है? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस पर चुप क्यों हैं? मोदी जिस राज्य के मुख्यमंत्री थे, वहां पुलिसवाले मुसलमान को सड़क पर लाकर लाठी से मारते हैं और वहां खड़े लोग सीटी मारते हैं। इसकी वीडियो बनाई जाती है।’

AIMIM:औवेसी-‘जब तक मेरी जिंदगी है, मैं लड़ता रहूंगा’

AIMIM अध्यक्ष ओवैसी ने कहा कि ‘मैं पूछता हूं कि कोर्ट किस लिए है? पुलिस किस काम के लिए है? इन्हें बंद कर दीजिए। चुनाव आएगा तो लोग बोलेंगे कि ओवैसी को वोट मत दो, लेकिन मैं आपसे दूर नहीं होने वाला हूं। जिस किसी पर भी जुल्म होगा, मैं उसके साथ रहूंगा। मैं जालिम का साथ नहीं दे सकता हूं। जब तक मेरी जिंदगी है, मैं लड़ता रहूंगा।’

ये भी पढ़ें…

Asduddin Owaisi: ‘जनसंख्या नियंत्रण’ पर भड़के औवेसी,कहा-“हम करते है सबसे ज्यादा कंडोम यूज”
Allahabad: बीबी-बच्चों को पालने में अक्षम मुसलमान को नहीं है दूसरे निकाह का अधिकार : हाई कोर्ट

Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।

Recent Posts

IPL 2024:राजस्थानऔर दिल्ली के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 56 वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के…

2 hours ago

IPL 2024:सूर्या के शतक की बदौलत हैदराबाद को मिली हार, जीत की पटरी पर आई मुंबई 7 विकेट से जीता मुकाबला

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 55 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के…

2 hours ago

IPL 2024:हैदराबाद और मुंबई के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 55 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के…

1 day ago

IPL 2024:कोलकाता ने लखनऊ को दी 98 रनों से मात,कोलकाता ने पेश की प्लेऑफ की अपनी दावेदारी

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दूसरा और आईपीएल का…

1 day ago

IPL 2024:चेन्नई और पंजाब के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में पहला और आईपीएल का…

2 days ago

IPL 2024:बैंगलोर ने गुजरात को 4 विकेट से दी मात, प्वाइंट टेबल में लगाई 3 कदम की छलांग

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…

2 days ago