ताजा ख़बरें

IPL 2024:हैदराबाद और मुंबई के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 55 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार 7:30 बजे से खेला जाएगा। प्ले ऑफ में पहुंचने के लिए हैदराबाद को ये मुकाबला जीतना बहुत जरूरी है।, वहीं, मुंबई भी जीत दर्ज करने के लिए मैदान में उतरेगी।

 

प्वॉइंट्स टेबल में दोनों टीमें कहां है…

IPL 2024:सनराइजर्स हैदराबाद 10 मैचों में 12 प्वॉइंट्स के साथ प्‍वाइंट्स टेबल में चौथे स्‍थान पर काबिज है। वहीं, हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई 11 मैचों में 6 प्वाइंट्स के साथ अंतिम स्थान पर है। ऐसे में आज दोनों ही टीम के बीच होने वाला ये मुकाबला काफी अहम माना जा रहा है। हैदराबाद आज मुंबई के होमग्राउंड पर अग्नि परीक्षा लेने की कोशिश करेगी।

 

पिच रिपोर्ट

IPL 2024:वानखेड़े की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। यहां खूब चौके और छक्के भी लगते हैं। पिच पर अच्छी उछाल के कारण गेंद आसानी से बैट पर आती है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि वानखेड़े स्टेडियम में हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। पहली पारी में नई गेंद से गेंदबाजों को थोड़ी बहुत मदद मिलने की उम्मीद की जा रही है। ऐसे में 200 रन का स्कोर भी यहां आराम से चेज किया जा सकता है। वानखेड़े स्टेडियम में ओस भी एक बड़ा फैक्टर होता है और इसलिए दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को यहां ज्यादा जीत मिलती है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम हमेशा पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है। वानखेड़े में अब तक आईपीएल के इतिहास में 116 मुकाबले खेले गए है। जिनमें से 53 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते है। जबकि 63 बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते है।

हेड टू हेड आंकड़े

IPL 2024:मुंबई और हैदराबाद ने अब तक एक-दूसरे के खिलाफ 22 आईपीएल मैच खेले हैं। जिसमें से 12 मैचों में मुंबई इंडियंस को जीत मिली है। जबकि 10 मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद को जीत मिली है। मुंबई का सनराइजर्स के खिलाफ अब तक का उच्चतम स्कोर 246 रन है। जबकि हैदराबाद का मुंबई के खिलाफ अब तक उच्चतम स्कोर 277 रन है। इन दोनों के बीच खेले गए पिछले 5 में से 3 मैचों में मुंबई इंडियंस ने जीत हासिल की है।

 

वेदर रिपोर्ट

 

IPL 2024:Accuweather.com के मुताबिक, आज मुंबई में तापमान 29 डिग्री के आसपास रहेगा, लेकिन ह्यूमिडिटी बहुत ज्यादा (करीब 76% के आसपास) रहेगी, इसलिए ऐसा लगेगा कि 35 डिग्री सेल्सियस जितनी गर्मी पड़ रही है। आज मुंबई में बारिश की कोई संभावना नहीं है। फैंस को पूरा पैसा वसूल मुकाबला देखने को मिलने वाला है।

हैदराबाद-मुंबई की प्लेइंग-11

IPL 2024:मुंबई इंडियंस: ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहाल वढेरा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, टिम डेविड, गेराल्ड कोएत्जी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह और नुवान तुषारा

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, अनमोलप्रीत सिंह, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, नीतीश रेड्डी, शाहबाज अहमद, मार्को जानसेन, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार और टी नटराजन

Written By- Vineet Attri

ये भी पढ़ें…

IPL 2024:कोलकाता ने लखनऊ को दी 98 रनों से मात,कोलकाता ने पेश की प्लेऑफ की अपनी दावेदारी
IPL 2024:चेन्नई और पंजाब के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

Poline Barnard

Recent Posts

IPL 2024: आज होगा इस सीजन का सबसे बड़ा मुकाबला, बैंगलोर और चेन्नई होगी आमने सामने जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 68वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के…

16 hours ago

IPl 2024: आखिरी मैच में लखनऊ ने मुंबई को 18 रनों से दी मात, रोहित-नमन की पारी पर फिरा पानी

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…

16 hours ago

आखिरी मैच में मुंबई चाहेगी लखनऊ से जीत, जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…

2 days ago

हैदराबाद के लिए बारिश बना वरदान प्ले ऑफ में ली एंट्री, इन टीमों का कटा पत्ता

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 66वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच हैदराबाद…

2 days ago

IPL 2024:दिल्ली और लखनऊ के बीच आज खेला जाएगा करो या मरो का मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 64वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स के…

5 days ago

IPL 2024:बारिश में बेह गए गुजरात के अरमान, आईपीएल के प्लेऑफ से हुई बाहर, कोलकाता टॉप पर बरकार

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

5 days ago