Breaking News

Bengaluru: इसरो चीफ एस सोमनाथ को कैंसर, चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के दौरान खराब थी तबियत

इसरो चीफ डॉ. एस सोमनाथ कैंसर से पीड़ित हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में दी है। उन्होंने बताया है कि कैंसर होने की जानकारी उन्हें भारत के पहले सूर्य मिशन आदित्य-एल1 के लॉन्च होने के दिन पता चली थी। इसरो चीफ सोमनाथ ने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च के समय उन्हें अपने स्वास्थ्य को लेकर दिक्कत थी। हालांकि उस समय उन्हें कैंसर के बारे में पता नहीं था। इतना ही नहीं मैं इसके बारे में समझ भी नहीं पाया था।

मेरे और परिवार के लिए ये सदमा था

एस सोमनाथ ने बताया है कि, ‘कैंसर के बारे में उसी दिन पता चला था जिस दिन आदित्य-एल1 मिशन लॉन्च किया गया था। ये न केवल मेरे लिए बल्कि मेरे परिवार और सहकर्मियों के लिए भी एक बहुत बड़ा झटका था। ये सभी इस चुनौतीपूर्ण समय में उनके साथ थे। आपको जानकारी के लिए बता दें कि जांच पता चला था की उनके पेट में कैंसर है। उन्होंने बताया है कि चेन्नई के एक अस्पताल में कैंसर का इलाज लिया था। उनके परिवार वाले भी काफी परेशान हो गए थे।

एस सोमनाथ बोले रिकवरी किसी चमत्कार से कम नहीं

इसरो चीफ एस सोमनाथ ने बताया है कि यह मेरे और मेरे परिवार के लिए एक झटका था, लेकिन अब मैं कैंसर और इसके इलाज को एक समाधान मानता हूं। उन्होंने आगे कहा कि मैं उस समय इलाज के बारे में अनिश्चित था, मैं इस प्रक्रिया से गुजर रहा था। फिर भी, उनकी रिकवरी किसी चमत्कार से कम नहीं है। परेशान हो गए थे।

उनकी कीमोथैरेपी चलती रही और वो ठीक हो गए। फिलहाल उनकी दवाइयां चल रही है। एस सोमनाथ ने कहा, ‘मैं नियमित जांच और स्कैन से गुजरूंगा। अब मैं पूरी तरह से ठीक हो गया हूं।

इसरो चीफ ने की फिर से ड्यूटी शुरू

आपको जानकारी के लिए बता दें कि अस्पताल में केवल चार दिन बिताने के बाद उन्होंने पांचवें दिन से बिना किसी दर्द के काम करते हुए इसरो में अपनी ड्यूटी फिर से शुरू कर दी थी।

Written By: Vineet Attri 

ये भी पढ़ें..

PM Modi in Telangana:”मैं हूं मोदी का परिवार…” कैंपेन से की 2024 चुनाव की शुरूआत, लालू यादव पर बरसे मोदी
Himachal Pradesh: ‘कोई भी विधायक नाराज नहीं है, सब संतुष्ट..’ हिमाचल में हो रहे राजनीतिक मुद्दे पर बोले CM सुक्‍खू

Susheel Chaudhary

मेरे शब्द ही मेरा हथियार है, मुझे मेरे वतन से बेहद प्यार है, अपनी ज़िद पर आ जाऊं तो, देश की तरफ बढ़ते नापाक कदम तो क्या, आंधियों का रुख भी मोड़ सकता हूं ।

Recent Posts

IPL 2024:राजस्थान के अरमानों पर फिरा पानी,हैदराबाद की कटी चांदी दिनों टीमों को मिले एक एक अंक

IPL 2024:आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में एक बार फिर बारिश ने…

4 hours ago

IPL 2024:कोलकाता और हैदराबाद के बीच आज होगी भिड़त, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…

1 day ago

IPL 2024:आखिरी लीग मुक़ाबले में बैंगलोर ने चेन्नई को 27 रनों से रौंदा, कटाया प्लेऑफ का टिकट

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 68वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स…

1 day ago

IPL 2024: आज होगा इस सीजन का सबसे बड़ा मुकाबला, बैंगलोर और चेन्नई होगी आमने सामने जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 68वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के…

2 days ago

IPl 2024: आखिरी मैच में लखनऊ ने मुंबई को 18 रनों से दी मात, रोहित-नमन की पारी पर फिरा पानी

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…

2 days ago