Breaking News

Deepotsav 2022: भगवान राम की नगरी अयोध्या में मनाएंगे पीएम मोदी दीवाली, सरयू घाट पर होने वाली आरती में भी होंगे शामिल

Deepotsav 2022: नरेंद्र मोदी जब से प्रधानमंत्री बने है तभी से उनकी दिवाली कभी कश्मीर तो कभी राजस्थान में सेना के जवानों के बीच में जाकर मनाई और इस बार साल 2022 में मोदी मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में मनाएंगे उनके साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के रहने की भी संभावना हैं। दिपोत्सव की तैयरियां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सांनिंध्य में शुरू भी हो गई है।

Deepotsav 2022: आपको बता दें कि अयोध्या में 23 अक्टूबर को दीपोत्सव कार्यक्रम होगा और इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे।

इसके अलावा पीएम मोदी भगवान राम के राज्याभिषेक में भी शामिल होंगे। पीएम मोदी के आगमन से पहले यहां दीपोत्सव की तैयारियां काफी तेजी से चल रही है। प्रधानमंत्री मोदी 23 अक्टूबर को अयोध्या जाएंगे। इसके बाद शाम को पांच बजे वे रामलला विराजमान के दर्शन करेंगे और उनका राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का मुआयना का भी कार्यक्रम हैं।

Deepotsav 2022: पीएम मोदी सरयू घाट पर होने वाली आरती में लेंगे हिस्सा

Deepotsav 2022: 23 अक्टूबर को दीपावली को पीएम मोदी शाम 6.30 बजे सरयू घाट पर आरती और दीपोत्सव कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। जिसके बाद वो रात को होने वाली ग्रीन और डिजिटल आतिशबाजी का भी नजारा देखेंगे। इसको (ग्रीन और डिजिटल आतिशबाजी) लेकर अयोध्या में तैयारियां जोरों पर है।

बीते दिनों सीएम योगी आदित्यनाथ भी अयोध्या गए थे। तभी से राजनीतिक गलियारों में चर्चा थी कि इस बार की दीवाली पीएम मोदी अयोध्या में मना सकते हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या प्रवास के दौरान अधिकारियों के साथ बैठक भी की थी। जानकार बताते है कि इस बैठक में दीपोत्सव की तैयारियों पर भी चर्चा हुई थी।

आपको बता दें कि इस बार अयोध्या में छठवां दीपोत्सव मनाया जा रहा है। छठवां दीपोत्सव का कार्यक्रम 21 अक्टूबर से शुरू होगा। दीया बिछाने का काम 21 अक्टूबर से शुरू कर दिया गया और इस बार भी रिकॉर्ड  17 लाख दीपों को जलाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया जाएगा।

अवध विश्वविद्यालय के कुलपति ने बताया कि यह काम समय से पूरा कर लिया जाएगा ताकि 23 तारीख की शाम को केवल दीयों को जलाने का काम बचे।  कुलपति ने कहा कि हम सभी मिलकर कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराएंगे। जो वॉलिंटियर बच्चे दीया जलाएंगे उनके लिए ब्रीफिंग रखी गई थी और सुरक्षा संबंधित बिंदुओं को लेकर उन्हें जानकारी दी जा रही हैं।

पीएम मोदी ने कब और कहां मनाई दीवाली

PM मोदी ने 2014 में सियाचिन में मनाई दिवाली

प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने अपनी पहली दिवाली साल 2014 में सियाचीन में सेना के जवानों के बीच जाकर मनाई थी। वहां दीपावली के मौके पर उन्होंने जवानों का हौसला बढ़ाया था।  सियाचिन में सबसे कठिन परिस्थितियों में रहकर भारतीय जवान सीमा की रक्षा करते हैं।

2015 में पंजाब में दिवाली मनाई

बात करें साल 2015 की तब पीएम मोदी दीवाली मनाने के लिए पंजाब के अमृतसर के डोगराई युद्ध स्मारक पहुंचे थे। सैनिकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि “मैं यहां आपके साथ दीपावली मनाने आया हूं और यह अवसर पाने से मैं काफी खुश हूं और इसके साथ ही उन्होंने सैनिकों की प्रशंसा भी की थी।”

2016 की दिवाली हिमाचल में मनाई

पीएम मोदी साल 2016 की दिवाली मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश को चुना। उन्होंने हिमाचल के किन्नौर जिले में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), भारतीय सेना और डोगरा स्काउट्स के जवानों के साथ दिवाली मनाई।

साल 2017 में पीएम ने जम्मू-कश्मीर में दिवाली मनाई थी

पीएम मोदी ने 2017 में भी जवानों के साथ ही दिवाली मनाई और इस बार उन्होंने जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में BSF और सेना के जवानों के साथ  सेलिब्रेट किया था। यहां पीएम मोदी ने पाकिस्तान को चेताते हुए कहा था कि “अगर आंतकवाद पालोगे तो उसका अंजाम अच्छा नहीं होगा।”

साल 2018 की दिवाली उत्तराखंड में मनाई

पीएम मोदी ने साल 2018 में भी जवानों के साथ दिवाली मनाने के अपने पैटर्न को जारी रखा और उत्तराखंड के उत्तरकाशी के हरसिल गांव में सेना तथा ITBP के जवानों के बीच दीवाली सेलिब्रेट की थी। बात करें साल 2019  की तो धारा 370 हटाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में तैनात सैनिकों के बीच मनाई थी।

2020 की दिवाली में जैसलमेर में थे पीएम मोदी

2020 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैसलमेर के लोंगेवाला पोस्‍ट पर जवानों के बीच मनाई। इस दौरान उन्‍होंने टैंक की सवारी की और जवानों के साथ मिठाइयां शेयर कीं। इसके साथ ही पहले पोस्‍ट और फिर जैसलमेर एयरबेस पर प्रधानमंत्री मोदी ने देश के बहादुर जवानों को संबोधित भी किया था। बात करें साल 2021 तब पीएम मोदी ने जम्मू कश्मीर के रजौरा जिला के नौशेरा सैक्टर में भारतीय आर्मी के जवानों के साथ मनाई थी।

ये भी पढ़ें…

BCCI President Election: रोजर बिन्नी निर्विरोध चुने गए बीसीसीआई अध्यक्ष, सौरव गांगुली की जगह लेंगे
Target Killing: जम्मू कश्मीर में फिर से हुई टारगेट किलिंग, शोपियां में आतंकियों ने मजदूरों पर किया ग्रेनेड से हमला दो की मौत

Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।

Recent Posts

Loksabha Election 2024:लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुरू,13 राज्यों की 88 सीटों पर होंगे मतदान

Loksabha Election 2024:पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को हो चुका है। दूसरे चरण की…

2 days ago

IPL 2024:कोलकाता के बल्लेबाज करेंगे धमाल या पंजाब के गेंदबाज मरेंगे मैदान जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 42 वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स…

2 days ago

IPL 2024:आरसीबी ने खत्म किया हार का सूखा, फ्लॉप रहा हैदराबाद का बल्लेबाजी क्रम; बैंगलोर के गेंदबाजों ने बरपाया कहर

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 41 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर…

2 days ago

Akhilesh Yadav Nomination:अखिलेश यादव कन्नौज से देंगे बीजेपी को टक्कर,चौथी बार दाखिल किया नामांकन

Akhilesh Yadav Nomination: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को कन्नौज लोकसभा सीट…

3 days ago

IPL 2024: क्या हैदराबाद के तूफान को रोक पाएगी बैंगलोर, जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 41 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स…

3 days ago