Breaking News

Delhi Mcd Election: नगर निगम चुनाव की तारीखों का एलान, 4 दिसंबर को पड़ेंगे वोट और 7 को आएंगे नतीजे

Delhi Mcd Election: दिल्ली राज्य चुनाव आयुक्त विजय देव ने दिल्ली नगर चुनाव का एलान कर दिया है। 4 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे और 7 दिसंबर को नतीजे आएंगे।

Delhi Mcd Election: उन्होंने कहा कि दिल्ली में परिसीमन प्रक्रिया जरूरी थी, ये लंबी प्रक्रिया है। हमने समय सीमा में परिसीमन प्रक्रिया को पूरा किया। मतदान केंद्रों की फिर से रूपरेखा तैयार की गई। दिल्ली नगर निगम के तहत 68 निर्वाचन क्षेत्र हैं, जिनमें 250 वार्ड निर्धारित किए गए हैं।

Delhi Mcd Election: विजय देव ने ये भी कहा कि 42 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित रहेंगी, जिनमें से 21 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी। अन्य सीटें में से 104 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी।

आप को बता दें कि नगर निगम में 15 सालों से भाजपा काबिज है। एक वक्त ऐसा भी आया जब नगर निगम को तीन भागों में बांट दिया गया था। तत्कालीन सीएम शीला दीक्षित ने साल 2011 मे दिल्ली नगर निगम अधिनियम में संशोधन करके नगम को उत्तरी,पूर्वी और दक्षिणी निगम में बांट दिया था।

पहले एक मेयर होता था लेकिन, अब तीन मेयर बनाए गए। निगम के तीन भाग में बंटने के कारण निगम पर आर्थिक बोझ बढ़ गया। इस विभाजन से सबसे ज्यादा नुकसान पुर्वी निगम को हुआ, सबसे गरीब और सबसे कम राजस्य कमाने वाला निगम था। गरीब तबके के लोग इसी निगम के अंतर्गत आते है। यहां पर आज भी प्रोपर्टी टैक्स काफी कम आता है। सबसे ज्यादा प्रोपर्टी टैक्स साउथ एमसीडी अर्जित करता है।

ऐसे में निगम के कर्मचारियों और खासकर पूर्वी और उत्तरी निगम में आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया। कई बार निगम अपने कर्मचारियों का सैलरी भी नहीं दे पा रहे थे। निगम कर्मचारियों ने कई बार सैलरी न मिलने के कारण हड़ताल तक की थी। निगम में सैलरी न बांटने के लिए मिगम में बैठी भाजपा दिल्ली सरकार को जिम्मेदारी डाल रहे थे कि वो हमें फंड मुहैय्या नहीं करवाया रहे थे।

दिल्ली सरकार इसके लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहरा रहीं थी । इस सबके पीछे का लाँजिक भी समझने की जरूरत है कि केंद्र सरकार निगम को देने के लिए फंड दिल्ली सरकार को ही भेजती है और बाद में दिल्ली सरकार तीनों निगमों को फंड देती थी।

ये भी पढ़ें…

Up News: इमरजेंसी वार्ड के फर्श पर पड़े मरीज के जिस्म से निकलते लहू को चाटता रहा कुत्ता, योगी जी ये कैसी लापरवाही?
Ind Vs Zim: पाकिस्तान में मना रहे है भारत की हार की दुआ, अभिनेत्री ने दिया खुला ऑफर, जिम्बाब्वे के किसी भी आदमी से कर लूंगी निकाह
Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।

Recent Posts

IPL 2024:दिल्ली और लखनऊ के बीच आज खेला जाएगा करो या मरो का मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 64वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स के…

1 day ago

IPL 2024:बारिश में बेह गए गुजरात के अरमान, आईपीएल के प्लेऑफ से हुई बाहर, कोलकाता टॉप पर बरकार

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

1 day ago

IPL 2024:गुजरात और कोलकाता के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

2 days ago

IPL 2024:बैंगलोर ने लगातार दर्ज की 5 जीत, दिल्ली को 47 रनों से दी मात,प्लेऑफ की उम्मीदें बरकार

IPL 2024:आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले गए। जिसमें…

2 days ago

IPL 2024:बैंगलोर और दिल्ली के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…

3 days ago

IPL 2024:चेन्नई और पंजाब के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…

3 days ago