Breaking News

Exit Poll: सर्वे की माने तो गुजरात और हिमाचल में भाजपा का बजेगा डंका, दिल्ली में आप की होगी ताजपोशी

Exit Poll: दिल्ली,गुजरात और हिमाचल के चुनाव में मतदान हो चुका हैं और अब सब राजनीतिक पार्टियों को चाहे वो सत्ताशीन भाजपा हो या विपक्ष में बैठी काँग्रेस हो या हो आप पार्टी हो सबको अब परिणाम का ही इंतजार हैं। आप को बता दें कि विभिन्न संस्थाओं द्वारा चुनावी सर्वें किए गए और सब संस्थाओं को सर्वे को एनालिसिस किया जाए तो गुजरात और हिमाचल में भाजपा का फिर से डंका बजना तय हैं और दिल्ली में परिणाम चौका सकते है। 15 साल से दिल्ली नगर निगम में भाजपा का कब्जा था लेकिन, अब चुनावी सर्वों की मानी जाए तो नई नवेली केजरीवाल की आम पार्टी भाजपा को पटखनी दे सकती है।

Exit Poll: तीनों प्रदेशों के एग्जिट पोस की माने तो दिल्ली में आम निगन चुनावों में भाजपा को हरा कर निगम पर कब्जा करने वाली है। पोल ऑफ एग्जिट पोल की माने तो आप को 154 से ज्यादी सीट मिल सकती है। भाजपा को 84 सीटों से ही संतोष करना पड़ सकता है यानी की भाजपा कोे अब निगम में विपक्ष की भूमिका निभानी होगी। सबसे पुरानी पार्टी काँग्रेस को महज 6 सीटों पर ही संतोष करना पड़ेगा। वैसे भी काँग्रेस का दिल्ली में पहले से ही बहुत बुरा हाल है।

Exit Poll Delhi (साभार – दैनिक जागरण)

Exit Poll: आप बात करें हिमाचल प्रदेश के एग्जिट पोल की तो इस बार भी प्रदेश में भाजपा का डंका बजना लगभग तय लग रहा है। हालांकि, जानकार मान के चल रहे है और एग्जिट पोल से भी ये संदेश मिल रहा है कि भाजपा की सत्ता में रहना लगभग तय है लेकिन, कुछ सीटों का नुकसान उसको उठाना पड़ सकता है। भाजपा को एग्जिट पोल भी 68 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को 37 सीटें दे रहे हैं। यानी बॉर्डर पर। इसलिए यहाँ के एग्जिट पोल के बारे में दावे से कुछ भी नहीं कहा जा सकता।

इस बार ये कहा जा सकता है कि हिमाचल प्रदेश की जनता ने इस बात को धता बता दिया है कि वो हर 5 साल बाद सरकार बदल देते है। पोल की माने तो जनता ने कहा है कि हमको भाजपा रास आ रही है और हम भाजपा को एक बार और चांस देना चाहते है।

Exit Poll: अब बात करते हैं गुजरात की जहां पर भाजपा लगातार 27 सालों से सत्ता में आसीन है और इश बार भी मोदी मैजिक चलता नजर आ रहा है। यहाँ कोई भी एग्जिट पोल भाजपा को 117 सीटों से कम नहीं दे रहा है। जबकि अधिकतम सीटें 148 तक हैं। लगता है गुजरात में भाजपा 127 सीटों के अंदर ही रहेगी। 127 का आँकड़ा वह है जो 2002 में मोदी लाए थे। लगता नहीं कि इस बार भाजपा 2002 का ये आँकड़ा पार कर पाएगी।

कांग्रेस को गुजरात में ज़रूर बड़ा नुक़सान होने वाला है। हालाँकि चालीसपैंतालीस सीटें उसकी जो पक्की होती हैं वह उतनी ही उम्मीद रखे तो बेहतर होगा। दरअसल, आम आदमी पार्टी गुजरात में दस के आसपास या दस के भीतर ही सीट ला पाएगी, लेकिन एग्जिट पोल बताते हैं कि गुजरात में आप सीटें भले ही कमा नहीं पाई हो, लेकिन उसने कांग्रेस को बहुत बड़ा गच्चा दे दिया है। इसका सीधा फ़ायदा भाजपा को होता दिखाई दे रहा है। वर्षों बाद कांग्रेस गुजरात चुनाव में तीसरे नं पर  दिखाई दे रही है।

ये भी पढ़ें…

UP NEWS: बाहुबली विजय मिश्रा की अभी तक 45 करोड़ की संपत्ति हो चुकी है जब्त, पुलिस ने बहू 11.55 करोड़ को फ्लैट को किया कुर्क
Delhi JNU Vivad: ब्राह्मण विवाद के बाद हिंदू रक्षा दल ने भी लगाए गेट पर ‘कम्युनिस्टों भारत छोड़ो’ वाले पोस्टर
Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।

Recent Posts

IPL 2024:कोलकाता और मुंबई के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 60वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के…

14 hours ago

IPL 2024:गिल और साई की आंधी में उड़ गई चेन्नई 35 रनों से मिली हार, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकार

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 59वां मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के…

14 hours ago

IPL 2024:गुजरात और चेन्नई के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 58वां मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के…

2 days ago

IPL 2024:बैंगलोर ने लगाया लगातार जीत का चौका, 60 रनों से पंजाब को रौंदा, प्लेऑफ की रेस में अब भी कायम

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 58वां मैच पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के…

2 days ago

IPL 2024:बैंगलोर और पंजाब के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 58वां मैच पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के…

2 days ago

IPL 2024:हेड और अभिषेक के तूफान में उड़ा लखनऊ , 166 रनों के लक्ष्य को 9.4 ओवर में बिना विकेट के चेज कर जीता मुकाबला

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 57 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स…

2 days ago