Breaking News

Forbe’s Rich List 2023: मुकेश अंबानी बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति, सूची में नीचे खिसके गौतम अडानी

Forbe’s Rich List 2023: भारत के दिग्गज कारोबारी मुकेश अंबानी का नाम एक बार फिर से एशिया के सबसे धनी व्यक्तियों की लिस्ट में शामिल हो गया है। मुकेश अंबानी एक बार फिर एशिया के सबसे धनी व्यक्ति बन गये हैं। ‘फोर्ब्स’ ने मंगलवार को जारी 2023 के अरबपतियों की सूची में भारत के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी को पहले स्थआम पर रखा है। वहीं इस सूची में गौतम अडानी काफी नीचे फिसल गए हैं।

एशिया के सबसे अमीर का ताज फिर से अपने सिर सजाने वाले Mukesh Ambani दुनिया के टॉप-10 अमीरों की लिस्ट में नौंवे नंबर पर हैं। 65 वर्षीय भारतीय उद्योगपति की कुल नेटवर्थ 83.4 अरब डॉलर है। फोर्ब्स के मुताबिक, बीते साल 2022 में ही अंबानी की Reliance Industries 100 अरब डॉलर से अधिक की आय हासिल करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई थी।

नई लिस्ट के मुताबिक, सूची में Mukesh Ambani माइक्रोसॉफ्ट के स्टीव बाल्मर, गूगल के लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन, फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग और डेल टेक्नोलॉजीज के माइकल डेल से ऊपर बने हुए हैं। वहीं मुकेश अंबानी पिछले साल लिस्ट में 90.7 अरब डॉलर की अनुमानित संपत्ति के साथ 10वें स्थान पर थे। बात करें अंबानी के प्रमुख प्रतिद्वंद्वी गौतम अडानी की तो वह वैश्विक सूची में खिसककर 24वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

अडानी 24 जनवरी को दुनिया के तीसरे सबसे धनी व्यक्ति थे। उस समय उनकी संपत्ति 126 अरब डॉलर थी। अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट के बाद उनकी संपत्ति में तेजी से गिरावट हुई। फोर्ब्स ने कहा कि अडानी की कुल संपत्ति अब 47.2 अरब डॉलर है और वह अंबानी के बाद दूसरे सबसे धनी भारतीय हैं अंबानी (65) 83.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के 9वें सबसे धनी व्यक्ति हैं

Top-3 अमीरों में ये अरबपति शामिल

Forbe’s Rich List 2023: फोर्ब्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल जेफ बेजोस (Jeff Bejos) को भी सबसे बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। उनकी कंपनी Amazon के शेयरों में 38 फीसदी की गिरावट आई और अमीरों की लिस्ट में वे तीसरे नंबर पर हैं। अडानी और बेजोस के बाद टेस्ला सीईओ एलन मस्क एक साल पहले की तुलना में 39 अरब डॉलर कम संपत्ति के साथ अरबपतियों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं। मस्क की नेटवर्थ 180 अरब डॉलर और बेजोस की कुल संपत्ति 114 अरब डॉलर है।

100 अरब डॉलर से ज्यादा इनकम वाली कंपनी

Forbe’s Rich List 2023: फोर्ब्स ने कहा कि पिछले साल अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज 100 अरब डॉलर से अधिक की आय हासिल करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई उनका कारोबार तेल, दूरसंचार से लेकर खुदरा क्षेत्र तक फैला है। फोर्ब्स के मुताबिक, दुनिया के 25 सबसे धनी लोगों की कुल संपत्ति 2,100 अरब डॉलर है। यह आंकड़ा 2022 में 2,300 अरब डॉलर था। रिपोर्ट में कहा गया कि दुनिया के शीर्ष 25 अमीरों में दो-तिहाई की संपत्ति पिछले साल घटी है।

कौन-कौन भारतीय हैं लिस्ट में शामिल?

Forbe’s Rich List 2023: सूची के मुताबिक, शिव नाडर तीसरे सबसे धनी भारतीय हैं। देश के चौथे सबसे धनी व्यक्ति का स्थान साइरस पूनावाला को मिला हा। इस्पात कारोबारी लक्ष्मी मित्तल 5वें, ओपी जिंदल समूह की सावित्री जिंदल 6वें, सन फार्मा के दिलीप सांघवी 7वें और डीमार्ट के राधाकृष्ण दमानी इस सूची में 8वें स्थान पर हैं।

Written By- Vineet Attri

ये भी पढ़ें…

Pakistan: बुर्का पहनकर कोर्ट पहुंचे इमरान खान, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, नियाजी खान से लोग ले रहे है मजे

Viral Video: बिकिनी पहने लड़की का वीडियो वायरल, दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों ने तोड़ी चुप्पी कहा- “आगे से करेंगे कार्रवाई”

खबर इंडिया स्टाफ

Recent Posts

Loksabha Election 2024:लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुरू,13 राज्यों की 88 सीटों पर होंगे मतदान

Loksabha Election 2024:पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को हो चुका है। दूसरे चरण की…

23 hours ago

IPL 2024:कोलकाता के बल्लेबाज करेंगे धमाल या पंजाब के गेंदबाज मरेंगे मैदान जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 42 वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स…

24 hours ago

IPL 2024:आरसीबी ने खत्म किया हार का सूखा, फ्लॉप रहा हैदराबाद का बल्लेबाजी क्रम; बैंगलोर के गेंदबाजों ने बरपाया कहर

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 41 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर…

24 hours ago

Akhilesh Yadav Nomination:अखिलेश यादव कन्नौज से देंगे बीजेपी को टक्कर,चौथी बार दाखिल किया नामांकन

Akhilesh Yadav Nomination: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को कन्नौज लोकसभा सीट…

2 days ago

IPL 2024: क्या हैदराबाद के तूफान को रोक पाएगी बैंगलोर, जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 41 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स…

2 days ago