Breaking News

Guru Purnima: अमेरिका के टेक्सास में 4 से 84 उम्र के 10,000 लोगों ने किया गुरु पूर्णिमा का पाठ

Guru Purnima: भारतीय संस्कृति को पूरी दुनिया मानती है। भारतीय हिंदुओं के जितने भी धार्मिक ग्रंथ है।उनका मान सम्मान उच्च स्तर पर पूरी दुनिया में किया जाता है। अमेरिका के टेक्सास में गुरु पूर्णिमा के मौके पर एलेन ईस्ट सेंटर में सोमवार को 4 से 84 साल की उम्र के बीच के लोगों ने गीता पाठ किया। इस कार्यक्रम का आयोजन संगीत एसजीएस और गीता फाउंडेशन ने किया था । इस कार्यक्रम के दौरान मंच पर बड़ी सी स्क्रीन लगाई गई थी और गीता के महत्वपूर्ण भागों को दिखाया गया था। जिसमें भगवान श्री कृष्णा कुरुक्षेत्र के रणभूमि में अर्जुन को अपना विराट स्वरूप दिखाते हैं। और कर्म सिद्धांत के उपदेश देते नजर आए। मैसूर के अवधूत पीठम आश्रम से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत पूज्य गणपति सच्चिदानंद जी के द्वारा गीता का पाठ कराया गया।

कौन है अध्यात्मिक गुरु गणपति सच्चिदानंद जी

Guru Purnima: अवधूत दत्त पीठम 1966 में पूज्य गणपति सच्चिदानंद जी स्वामी द्वारा यह एक सांस्कृतिक और अंतरराष्ट्रीय स्तर का कल्याण संगठन है। हालांकि यह पहली बार नहीं है। जब स्वामी जी ने इतने बड़े स्तर पर आध्यात्मिकता का प्रसार किया हो। पिछले कई वर्षों से सचीदानंद जी भारतीय संस्कृति सभ्यता का प्रचार कर रहे हैं। सनातन और हिंदू धर्म सभ्यता को पूरे विश्व में प्रचार प्रसार कर रहे हैं।

 

गुरु पूर्णिमा कब मनाई जाती है

Guru Purnima: आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। इस खास दिन पर गुरुओं की पूजा की जाती है। और उनको प्रेम भाव सादर समर्पित किया जाता है। इस दिन दान पुण्य का भी विशेष महत्व है। इस बार आषाढ़ पूर्णिमा बीते सोमवार 3 जुलाई को थी। आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि को ही महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था।

Written By: Juhi Pandit

इसे भी पढ़े…

Ashes Series: अपनी ही साजिश के शिकार हुआ ये खिलाड़ी, अपने ही नियम कानून भूल गए अंग्रेज
SCO Meeting: पीएम मोदी ने शिखर सम्मेलन को किया संबोधित, पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर घेरा
Keshav Malan

यह कलम दिल, दिमाग से नहीं सिर्फ भाव से लिखती है, इस 'भाव' का न कोई 'तोल' है न कोई 'मोल'

Recent Posts

IPL 2024:दिल्ली और लखनऊ के बीच आज खेला जाएगा करो या मरो का मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 64वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स के…

3 days ago

IPL 2024:बारिश में बेह गए गुजरात के अरमान, आईपीएल के प्लेऑफ से हुई बाहर, कोलकाता टॉप पर बरकार

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

3 days ago

IPL 2024:गुजरात और कोलकाता के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

4 days ago

IPL 2024:बैंगलोर ने लगातार दर्ज की 5 जीत, दिल्ली को 47 रनों से दी मात,प्लेऑफ की उम्मीदें बरकार

IPL 2024:आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले गए। जिसमें…

4 days ago

IPL 2024:बैंगलोर और दिल्ली के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…

5 days ago

IPL 2024:चेन्नई और पंजाब के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…

5 days ago