अंतर्राष्ट्रीय

Taliban: अफगानिस्तान में जारी हुए फरमान पर महिलाओं ने क्यों किया विरोध, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

Taliban:अफगानिस्तान में जब से तालिबानियों का राज कायम हुआ है तब से ही वो लगातार एक के बाद एक अपने नियम लागू कर रहे हैं। खासकर महिलाओं के लिए तालिबानी अलग-अलग नियम-कानून लागू कर रहे हैं। पहले ही महिलाओं और लड़कियों को लेकर तालिबान कई पाबंदी लगा चुका है कि अब एक और नया फरमान तालिबान की तरफ से जारी किया गया है। इन नए नियम के मुताबिक अब महिलाओं के ब्यूटी सैलून पर बैन लगा है।

खबरों के मुताबिक तालिबान के वाइस एंड सदाचार मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद आकिफ महाजर ने कहा कि काबुल नगर पालिका को तालिबान नेता के नए फरमान को लागू करने और महिलाओं के ब्यूटी सैलून के लाइसेंस रद्द करने का आदेश दिया।अफगान लड़कियों और महिलाओं पर प्रतिबंध लगाने को लेकर तालिबान के फरमान की पूरी दुनिया में आलोचना हो रही है। तालिबान के नए फरमान पर सैलून से जुड़ी महिलाओं ने प्रतिक्रिया देते हुए सवाल किया है कि क्या वे मर जाएं।

महिलाएं क्यों कर रहीं विरोध?

Taliban: मेकअप आर्टिस्ट रेहान मुबारिज़ ने तालिबान के इस फरमान के बाद कहा कि “पुरुष बेरोजगार हैं। जब पुरुष अपने परिवार की देखभाल नहीं कर सकते, तो महिलाओं को रोटी की तलाश में ब्यूटी सैलून में काम करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। अगर उन्हें वहां प्रतिबंधित कर दिया जाता है, तो हम क्या कर सकते हैं?”अगर पुरुषों के पास नौकरी होगी तो हम घर से बाहर नहीं निकलेंगे। हम क्या कर सकते हैं? हमें भूखा मर जाना चाहिए, हमें क्या करना चाहिए? आप चाहते हैं कि हम मर जाएं।” वहीं, काबुल के रहने वाले अब्दुल खबीर ने कहा कि सरकार को इसके लिए एक रूपरेखा बनानी चाहिए। रूपरेखा इस तरह होनी चाहिए कि न तो इस्लाम को नुकसान हो और न ही देश को।

दुनिया के सबसे अशांत देश की लिस्ट में टॉप पर अफगानिस्तान

Taliban: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते दिन इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस (IEP) ने ‘ग्लोबल पीस इंडेक्स 2022’ लिस्ट जारी की थी। सामने आई इस लिस्ट के मुताबिक, अफगानिस्तान ऐसा देश रहा जहां शांति सबसे कम है। दुनियाभर के देशों को लेकर सामने आई इस रिपोर्ट में अफगानिस्तान लगातार 5वीं बार सबसे कम शांतिपूर्ण देश रहा। सीधे और आसान शब्दों में कहें तो अफगानिस्तान ऐसा देश हैं। जहां दुनियाभर के देशों के मुकाबले सबसे ज्यादा अशांति है। अफगानिस्तान के बाद इस लिस्ट में यमन , सीरिया, रूस  और दक्षिण सूडान जैसे देशों को जगह मिली है।

Written By: Poline Barnard

ये भी पढ़ें..

Ashes Series: अपनी ही साजिश के शिकार हुआ ये खिलाड़ी, अपने ही नियम कानून भूल गए अंग्रेज
SCO Meeting: पीएम मोदी ने शिखर सम्मेलन को किया संबोधित, पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर घेरा

खबर इंडिया स्टाफ

Recent Posts

IPL 2024:कोलकाता और हैदराबाद के बीच आज होगी भिड़त, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…

18 hours ago

IPL 2024:आखिरी लीग मुक़ाबले में बैंगलोर ने चेन्नई को 27 रनों से रौंदा, कटाया प्लेऑफ का टिकट

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 68वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स…

19 hours ago

IPL 2024: आज होगा इस सीजन का सबसे बड़ा मुकाबला, बैंगलोर और चेन्नई होगी आमने सामने जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 68वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के…

1 day ago

IPl 2024: आखिरी मैच में लखनऊ ने मुंबई को 18 रनों से दी मात, रोहित-नमन की पारी पर फिरा पानी

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…

1 day ago

आखिरी मैच में मुंबई चाहेगी लखनऊ से जीत, जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…

3 days ago