Honey Trap: हनी ट्रैप के मामले अपने देश में ऐसे बढ़ रहे है जैसे बाजार में टमाटर के रेट ऐसा ही एक मामला मुम्बई के कोल्हापुर से सामने आया है। मुंबई में एक 64 साल के बिजनेसमैन को हनी ट्रैप में फंसाकर उनके साथ उगाही करने का मामला सामने आया बिजनेसमैन से तीन करोड़ रुपये की उगाही पहले ही की जा चुकी थी। इसके बाद भी उसे और रकम देने के लिए लगातार परेशान किया जा रहा था। मुंबई पुलिस ने पेश मामले में हाल ही में अदालत में चार्जशीट दाखिल की पुलिस ने दावा किया कि महिला ने मुर्गे का खून अपने हाथ पर लगा लिया था। इस खून को अपना खून बताकर यह साबित करने का प्रयास किया कि रेप के दौरान आरोपी बिजनेसमैन से बचने के प्रयास में वो खुद भी चोटिल हो गई थी।
Honey Trap: महिला का नाम मोनिका भार्गव उर्फ देव चौधरी है।उसने अपने तीन साथी अनिल चौधरी उर्फ आकाश लुबना, वजीर उर्फ सपना और ज्वैलर मनीश सोढ़ी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। इन्होंने बिजनेसमैन से 3 करोड़ रुपये की रकम हड़प भी ली थी। इसके बाद भी उनका मन भरा और आगे और उगाही करने का प्रयास करने लगे थे। जिसके बाद व्यवसायी ने नवंबर 2021 में पुलिस से संपर्क किया और पुलिस को सारी घटना बताई उसके बाद पुलिस एक्शन में आई और पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
Honey Trap: झूठे रेप का बनाया वीडियो! साल 2017 में व्यवसायी से अनिल और सपना ने संपर्क किया धीरे-धीरे दोनों पक्षों में अच्छी दोस्ती बढ़ती गई उन्हें पता लगा लिया था कि व्यवसायी के पास काफी पैसा है।
Honey Trap: 2019 में व्यवसायी अपने किसी व्यवसाय के सिलसिले से कोहलापुर से मुंबई आया था वहां एक पांच सितारा होटल में ठहरा हुआ था। वही पर फिर मोनिका जा पहुंची मोनिका ने आरोप लगाये कि व्यवसायी ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया है। इस पूरे घटनाक्रम की वीडियो कमरे में ही मौजूद सपना ने बना ली थी। वीडियो में ऐसा दिखाने का प्रयास किया गया कि व्यवसायी उसके साथ जोर जबर्दस्ती कर रहा है इसी वीडियो के माध्यम से ही ब्लैकमेलिग स्टार्ट कर व्यवसायी से तीन करोड़ रुपये ऐंठे गए।
Honey Trap: पुलिस के बयान में महिला का कहना है कि उसके साथ जबर्दस्ती की गई है व्यवसायी ने उसके साथ जोर जबरदस्ती की है इस कारण वो चोटिल हो गई थी और उसके हाथों से खून बहने लगा जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है कि यह खून महिला का था ही नहीं उसने पहले से ही प्री-प्लानिग कर रखी थी उसने अपने पास मुर्गे के खून का इंतजाम कर रखा था जिससे वो उस खून का गलत इस्तेमाल करके इस खून को अपने हाथ पर डालकर वीडियो में यह दिखाने का प्रयास करती है कि वो खुद वारदात का शिकार होकर चोटिल हो गई है।
Written By: Vineet Attri
ये भी पढ़े…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 56 वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 56 वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 55 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 55 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के…
IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दूसरा और आईपीएल का…
IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में पहला और आईपीएल का…