Manipur Hinsa: तृणमूल कांग्रेस प्रमुख मणिपुर हिंसा की स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए है। केंद्रीयमंत्री अमित शाह युद्धरत समुदाय के बीच समाधान निकालकर शांति बहाल करने की कोशिश करने के लिए सोमवार 29 मई की रात मणिपुर पहुंचे।
Manipur Hinsa: गौरतलब है कि लगभग एक महीने से जातीय संघर्ष से पीड़ित मणिपुर में रविवार को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़पों और गोलीबारी में अचानक तेजी देखी गई।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मणिपुर दौरे पर पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि “मैंने कल एक पत्र लिखा था जिसमें मैंने मणिपुर जाने और वहां के शांतिप्रिय लोगों से बात करने की अनुमति मांगी थी। चूंकि मैंने एक पत्र लिखा था इसलिए वो (केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह) वहां गए। मणिपुर का दौरा करने के बावजूद वह राज्य के लोगों के साथ बातचीत नहीं कर रहे हैं।”
Manipur Hinsa: बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने आगे कहा कि “मैं इतने दिनों से कह रहीं थी कि उन्हें मणिपुर का दौरा करना चाहिए। इतने लोग मारे गए, देश को बताना चाहिए कि राज्य में कितने लोग मारे गए। देश को बताना चाहिए कि राज्य में कितने लोग मरे और मणिपुर में क्या स्थिति है।”
Manipur Hinsa: मणिपुर हिंसा की दो प्रमुख वजहें हैं। पहली एक वजह एक है बहुसंख्यक मेइती समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने का फैसला जिसका कुकी और नागा समुदाय विरोध कर रहे हैं। कुकी और नागा समुदाय को आजादी के बाद से ही आदिवासी का दर्जा मिला हुआ है। और दूसरी वजह है गवर्नमेंट लैंड सर्वे।
ये भी पढ़ें…
IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…
IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 68वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स…
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 68वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के…
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…