Breaking News

MP Election 2023: एमपी में शिवराज सिंह का दावा भाजपा की बन रही सरकार, दिग्विजय सिंह ने सिंधिंया को बता दिया गद्दार

MP Election 2023: एमपी चुनाव में भी सीएम शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह में राजनीतिक अदावत दिखाई दी। शिवराज सिंह ने दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर गंभीर आरोप लगाए थे और दिग्विजय सिंह ने भी पलटवार करने में तनिक भी देर नहीं लगाई। इसी क्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने का ऐलान कर दिया। और इस बीच ही दिग्विजय सिंह ने भी कल पता चल जाएगा कि शिवराज सिंह चौहान कहां खड़े हैं और साथ ही सिंधिया को भी गद्दार बता दिया।

एमपी सीएम शिवराज सिंह चौहान: समाज के हर वर्ग से भाजपा को…

MP Election 2023: मध्य प्रदेश सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एग्जिट पोल सर्वे में भाजपा का पूर्ण बहुमत आने की सुखद खबर सुनते ही सीएम ने कहा कि “समाज के हर वर्ग से भाजपा को अभूतपूर्व समर्थन मिला है…भाजपा को मध्य प्रदेश में भारी बहुमत मिलने जा रहा है। अब तक के सारे अनुमान फेल हो जाएंगे। कल सब सूरज के प्रकाश की तरह साफ हो जाएगा।”

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह: भाजपा करती है व्यवसाय, राजनीति थोड़ी ही…

MP Election 2023: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि “कल पता चल जाएगा कि शिवराज सिंह चौहान कहां खड़े हैं। हम 130 से ज्यादा सीटें जीतेंगे…भाजपा व्यवसाय करती है, राजनीति थोड़ी करती है… अब हमारे पास कोई सिंधिया नहीं बचा इसलिए कोई गद्दार नहीं है।”

भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय: कांग्रेस हर हार के बाद EVM पर लगाती है आरोप

MP Election 2023: भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, “जिसने जमीनी स्तर पर सर्वे किया वो कहेगा कि भाजपा की सरकार बन रही है। सिर्फ मध्य प्रदेश में ही नहीं, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी हमारी सरकार बन रही है और साथ ही उन्होंने कहा कि “हमने विकास किया है इसलिए जनता हमें प्यार कर रही है और हमें फिर से सरकार में ला रही है…जब भी कांग्रेस हारती है तो आरोप EVM पर लगाती है…”

कांग्रेस नेता जीतू पटवारी: कांग्रेस को मिलेगी 135 सीट

MP Election 2023: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने कहा, “पूरे देश में कांग्रेस के प्रति एक विश्वास बढ़ा है…यह भारतवासी की पार्टी है। मध्य प्रदेश का जन-जन यह बोल रहा है कि कांग्रेस की सरकार भारी बहुमत से बनेगी…135 सीट से ऊपर आकर कांग्रेस की सरकार बनेगी।”

एग्जिट पोल: भाजपा को 140 से 160, कांग्रेस को 60 से 70 सीट

MP Election 2023: हालांकि एग्जिट पोल की माने तो एमपी में  230 विधानसभा सीटों में से भाजपा को 140 से 160 सीटों मिलने का अनुमान है और कांग्रेस को 60 से 70 सीट मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं अन्य के खातें में 10 से 20 सीट तक मिल सकती है।

ये भी पढ़ें…

कर्नाटक: बेंगलुरू में 48 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, इस्लाम कुबूल करो वरना…
India v Aus: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चौथे T-20 मुकाबले में 20 रनों से रौंदा, 3 -1 से सीरीज पर किया कब्जा
Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।

Recent Posts

आखिरी मैच में मुंबई चाहेगी लखनऊ से जीत, जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…

20 hours ago

हैदराबाद के लिए बारिश बना वरदान प्ले ऑफ में ली एंट्री, इन टीमों का कटा पत्ता

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 66वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच हैदराबाद…

20 hours ago

IPL 2024:दिल्ली और लखनऊ के बीच आज खेला जाएगा करो या मरो का मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 64वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स के…

4 days ago

IPL 2024:बारिश में बेह गए गुजरात के अरमान, आईपीएल के प्लेऑफ से हुई बाहर, कोलकाता टॉप पर बरकार

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

4 days ago

IPL 2024:गुजरात और कोलकाता के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

5 days ago

IPL 2024:बैंगलोर ने लगातार दर्ज की 5 जीत, दिल्ली को 47 रनों से दी मात,प्लेऑफ की उम्मीदें बरकार

IPL 2024:आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले गए। जिसमें…

5 days ago