Breaking News

Odisa train Accident: बालासोर में भयानक रेल हादसा 3 ट्रेनों में टक्कर 280 यात्रियों की मौत, 900 से अधिक घायल

Odisha train Accident: ओडिशा के बालासोर में भीषण सड़क हादसे में तीन ट्रेन आपस में टकरा गई कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन कोलकाता से चेन्‍नई के लिए जा रही थी वहीं, बेंगलुरू-हवड़ा सुपर फास्‍ट ट्रेन और एक मालगाड़ी भी हादसे का शिकार हुई डिब्‍बों में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है इस रूट पर ट्रेन सेवा पूरी तरह से बाधित है

Odisha train Accident: यह हादसा शुक्रवार शाम करीब 7:15 बजे का है

Odisha train Accident: ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार शाम कोरोमंडल एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतर गए जिसके बाद यह दूसरी लाइन पर सामने से आ रही एक अन्य ट्रेन से टकरा गईं। हादसा शाम को करीब 7.20 बजे बाहानगा बाजार स्टेशन पर तब हुआ जब कोरोमंडल एक्सप्रेस कोलकाता के नजदीक शालीमार स्टेशन से चेन्नई सेंट्रल जा रही थी। पटरी से उतरे डिब्बों में कई लोग फंस गए और स्थानीय लोग उन्हें बचाने के लिए आपातकालीन सेवा कर्मियों की मदद कर रहे थे लेकिन अंधेरा होने की वजह से अभियान में दिक्कतें आईं।

280 यात्रियों की मौत, संख्या बढ़ने की आशंका

Odisha train Accident: हादसे में दम तोड़ने वाले 280 से ज्यादा यात्रियों की लाशें निकाली जा चुकी हैं। वहीं, 900 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। शुरुआत में घायलों को सोरो, गोपालपुर और खांटापाड़ा स्वास्थ्य केंद्रों के साथ-साथ बालासोर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया ओडिशा फायर सर्विसेज DG सुधांशु सारंगी ने कहा, ‘हमने 280 से अधिक शवों को निकाला है। यह आंकड़ा बढ़ सकता है

केंद्रीय मंत्री ओडिशा रवाना

Odisha train Accident: रेल हादसे के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शुक्रवार रात को बालासोर रवाना हो गए। प्रधान ने ट्वीट किया ‘रेल हादसे के मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। बालासोर के लिए रवाना हो रहा हूं।’ ओडिशा से संबंध रखने वाले धर्मेंद्र प्रधान मध्य प्रदेश से भाजपा के राज्यसभा सदस्य हैं।

बालासोर, भद्रक के MLA, MP घटनास्थल पर मौजूद हैं। बचाव कार्य चल रहा है। पीड़ित लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। ओड़िशा के मुख्यमंत्री कल घटनास्थल पर पहुंचेगे। अगर (बचाव कार्य को लेकर) अन्य कोई व्यवस्था (की जरूरत) होगी तो वह भी पूरी की जाएगी।
ओडिशा की राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री प्रमिला मलिक

ओडिशा में एक दिन का राजकीय शोक

Odisha train Accident: 2 जून 2023 को बालेश्वर ज़िले के बहानागा में हुई रेल दुर्घटना के मद्देनजर रखते हुए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक दिन के राजकीय शोक का आदेश दिया है। पूरे राज्य में 3 जून को कोई उत्सव नहीं मनाया जाएगा सूचना और जनसंपर्क विभाग, ओडिशा की तरफ से यह जानकारी जारी दी गई।

रेल मंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

Odisha train Accident: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायल लोगों को 2 लाख रुपए और मामूली रूप से घायल लोगों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।

Written By- Vineet Attri.

ये भी पढ़ें…

International: चीन में टूट रही है मस्जिद ,क्यों चूं तक नहीं कर रहे मुस्लिम देश
Brij Bhushan Singh: अयोध्या में करवाना चाहते थे संत सम्मेलन, नहीं मिली प्रशासन से अनुमति
Susheel Chaudhary

मेरे शब्द ही मेरा हथियार है, मुझे मेरे वतन से बेहद प्यार है, अपनी ज़िद पर आ जाऊं तो, देश की तरफ बढ़ते नापाक कदम तो क्या, आंधियों का रुख भी मोड़ सकता हूं ।

Recent Posts

आखिरी मैच में मुंबई चाहेगी लखनऊ से जीत, जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…

1 day ago

हैदराबाद के लिए बारिश बना वरदान प्ले ऑफ में ली एंट्री, इन टीमों का कटा पत्ता

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 66वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच हैदराबाद…

1 day ago

IPL 2024:दिल्ली और लखनऊ के बीच आज खेला जाएगा करो या मरो का मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 64वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स के…

4 days ago

IPL 2024:बारिश में बेह गए गुजरात के अरमान, आईपीएल के प्लेऑफ से हुई बाहर, कोलकाता टॉप पर बरकार

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

4 days ago

IPL 2024:गुजरात और कोलकाता के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

5 days ago

IPL 2024:बैंगलोर ने लगातार दर्ज की 5 जीत, दिल्ली को 47 रनों से दी मात,प्लेऑफ की उम्मीदें बरकार

IPL 2024:आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले गए। जिसमें…

5 days ago