Breaking News

PM Modi: रायपुर में विजय संकल्प महारैली में मोदी ने विपक्षीय एकता पर साधा निशाना, कहा- “वो मेरे कब्र खोदने की धमकी देते है उनको बताना चाहता हूं कि…”

छत्तीसगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को पहले रायपुर दौरे पर है। मोदी ने रायपुर में आयोजित विजय संकल्प महारैली कार्यक्रम में हिस्सा लिया। महारैली के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “विपक्ष मोदी के खिलाफ एकजुट हो गया और उन सब का केवल एक ही मकसद है कि मोदी को हराना हैं। वो सब भ्रष्टाचारी एक साथ आ गए है और मैं उनको बताना चाहता हूं कि जिसने भी कुछ भी गलत किया है। वो किसी भी सूरत में बचेगा नहीं। वो मेरे कब्र खोदने की धमकी देते है। उनको ये नहीं भूलना चाहिए कि मोदी किसी से भी डरने वाला नहीं है।”

पीएम मोदी: 7000 करोड़ से अधिक परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

छत्तीसगढ़ वो राज्य है जिसके निर्माण में बीजेपी की प्रमुख भूमिका रही है। बीजेपी ही छत्तीसगढ़ की जरूरतों को जानती है इसलिए दिल्ली से बीजेपी सरकार छत्तीसगढ़ के तेज विकास के लिए पूरी ताकत लगा रही है। आज भी यहां के विकास के लिए 7000 करोड़ से अधिक परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है।

पीएम मोदी: छत्तीसगढ़ सरकार करप्शन और कुशासन का मॉडल

पीएम मोदी ने कहा कि “कांग्रेस पार्टी के लिए छत्तीसगढ़ एक एटीएम की तरह है। यहां पर कोयला माफिया, रेत माफिया, भूमि माफिया… न जाने कैसे-कैसे माफिया यहां फल-फूल रहे हैं। यहां सूबे के मुखिया से लेकर तमाम मंत्रियों और अधिकारियों तक पर घोटाले के गंभीर से गंभीर आरोप लगते रहे हैं।”

पीएम मोदी ने आगे कहा कि “छत्तीसगढ़ सरकार, कांग्रेस के करप्शन और कुशासन का मॉडल बन चुकी है। करप्शन कांग्रेस की सबसे बड़ी विचारधारा है। इसके साथ ही विपक्षी एकता पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जिनके दामन दागदार हैं, वे आज एक साथ आने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के हर भ्रष्टाचारी को एक बात कान खोलकर सुन लेनी चाहिए।वो अगर भ्रष्टाचार की गारंटी हैं, तो मोदी भ्रष्टाचार पर कार्रवाई की गारंटी है।”

पीएम मोदी: कांग्रेस के कोरकोर में करप्शन

पीएम मोदी ने कहा कि “कांग्रेस के लिए छत्तीसगढ़ एटीएम है। देश के अन्य राज्यों में जो चुनाव होते थे, उसमें यहां के नेताओं को जिम्मेदारी क्यों मिलती थी, ये आप समझ गए होंगे। छत्तीसगढ़ में अफसरों और नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के कोरकोर में करप्शन है। इसके बिना कांग्रेस सांस नहीं ले सकती है।”

पीएम मोदी:शराब घोटाले को लेकर भूपेश सरकार पर हमला

पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए “भूपेश सरकार पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में 36 वादे किए। उनमें से एक शराबबंदी है। कांग्रेस ने शराबबंदी तो नहीं की लेकिन कांग्रेस ने हजारों करोड़ का शराब घोटाला जरूर कर दिया है। यानी कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ से धोखा किया है।”

पीएम मोदी ने मारे गए लोगों के प्रति व्यक्त की संवेदना

इससे पहले उन्होंन “मुझे पता चला कि आज सुबह यहां रैली में आ रहे छत्तीसगढ़ के तीन लोगों की एक बस दुर्घटना में मृत्यु हो गई। इस घटना में कुछ लोग घायल भी हुए हैं। जिन लोगों का निधन हुआ है मैं उनको श्रद्धाजंलि देता हूं और जो घायल हुए हैं उनके इलाज के लिए हर संभव मदद की जा रही है। जो लोग अस्पताल में हैं मैं उनके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।”

ये भी पढ़ें…

Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।

Recent Posts

IPL 2024:दिल्ली और लखनऊ के बीच आज खेला जाएगा करो या मरो का मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 64वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स के…

3 days ago

IPL 2024:बारिश में बेह गए गुजरात के अरमान, आईपीएल के प्लेऑफ से हुई बाहर, कोलकाता टॉप पर बरकार

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

3 days ago

IPL 2024:गुजरात और कोलकाता के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

4 days ago

IPL 2024:बैंगलोर ने लगातार दर्ज की 5 जीत, दिल्ली को 47 रनों से दी मात,प्लेऑफ की उम्मीदें बरकार

IPL 2024:आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले गए। जिसमें…

4 days ago

IPL 2024:बैंगलोर और दिल्ली के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…

5 days ago

IPL 2024:चेन्नई और पंजाब के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…

5 days ago