Breaking News

Rajasthan News: मंत्री पद से बर्खस्तगी पर बोले राजेंद्र सिंह गुढ़ा- “मुझे मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दे या फिर…”

Rajasthan News: पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा को अपनी ही सरकार की आलोचना करना भारी पड़ गया। सीएम अशोक गहलोत ने राजेंद्र सिंह गुढ़ा पर अनुशासनात्मक कार्यवाहीं करते हुए उनको राज्यमंत्री पद से बर्खास्त कर दिया। आपको बता दें कि राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने ऐसा क्या कर दिया कि उनको अपने मंत्री पद से ही हाथ धोना पड़ गया। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या कर दिया राजेंद्र सिंह गुढ़ा तो हम बता दें कि पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ अपराध की हालिया घटनाओं पर अपनी ही सरकार की आलोचना की थी जिसके बाद राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यपाल कलराज मिश्र को राज्य मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा को बर्खास्त करने की अनुशंसा कर उनको मंत्री पद से बर्खास्त किया।राज्य सरकार में मंत्री पद से बर्खास्त होने के बाद राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने कहा कि “मुझे मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दे या फिर जेल में डाल दे, मैं जब तक जिंदा रहूंगा बोलता रहूंगा।”

केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह शेखावत: राजेंद्र सिंह गुढ़ा के साहस की तारीफ

केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह शेखावत ने राजेंद्र सिंह गुढ़ा के साहस की तारीफ और कहा कि सच बेलने के लिए आपका बहुत-बहुत अभिनंदन है। उन्होंने आगे कहा कि “गहलोत सरकार राजेंद्र गुढ़ा के साहस और सच को स्वीकार नहीं कर पाई। उन्होंने इस बात पर मुहर लगा दी कि राजस्थान में न तो महिलाएं और न ही उनके सम्मान के लिए आवाज़ उठाने वाला व्यक्ति या मंत्री सुरक्षित है।”

पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा: मैंने विधानसभा में बोला और उसका खामियाजा भी भुगता…

उन्होंने आगे कहा कि “मैं मंत्रिमंडल की बैठक में बोलता रहा हूं। मैंने विधानसभा में बोला और उसका खामियाजा भी मैंने भुगता…हमारे प्रदेश में महिलाएँ सुरक्षित नहीं हैं। ये आंकड़े बोल रहे हैं कि महिला अत्याचार में देश में राजस्थान पहले स्थान पर है। किसी भी व्यक्ति के अंदर खौफ नहीं है, आज ये स्थिति है… राज्य में पुलिस भ्रष्ट है, वे लोगों से रिश्वत लेने में व्यस्त हैं।”

राजेंद्र सिंह गुढ़ा: हमें अपने गिरेबान में भी झांकना चाहिए

उन्होंने आगे कहा कि “जिस तरह से मणिपुर की घटना थी वह शर्मसार कर देने वाली घटना थी है और उसकी निंदा होनी चाहिए। हमने बस इतना कहा था कि हमें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। हम 4 महिने बाद जनता के बीच में जाएंगे, हम जनता का सामना कैसे करेंगे? हमने बस गिरेबान की बात की थी, और कोई बात नहीं थी।”

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल: इस सरकार में मंत्री भी सुरक्षित नहीं…

राजस्थान सरकार में मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा को बर्खास्त करने पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा किइस सरकार में मंत्री भी सुरक्षित नहीं हैं। 2-3 दिन पहले हमने एक वीडियो कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा का भी देखा, वो भी सुरक्षित नहीं हैं। अब सच बोलने की इतनी बड़ी सजा मिलेगी क्या?”

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी: कांग्रेस राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार के बारे में सच्चाई नहीं…

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस की गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “यह (मणिपुर वायरल वीडियो) मुद्दा न केवल संवेदनशील है, बल्कि इसका राष्ट्रीय सुरक्षा पर भी प्रभाव पड़ता है और विपक्षी नेताओं को इसकी जानकारी है। हालांकि विपक्ष इस मुद्दे पर संसद में चर्चा नहीं करना चाहता। बेहद चिंताजनक बात यह है कि कल राजस्थान राज्य के एक मंत्री ने राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध पर बात की और उन्हें कांग्रेस द्वारा अनौपचारिक रूप से बर्खास्त कर दिया गया… कांग्रेस राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार के बारे में सच्चाई नहीं सुनना चाहती।”
पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा: राजस्थान महिला अत्याचार में नंबर एक पर…
राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने कहा कि “हमें बहन बेटियों ने इसलिए जिताकर भेजा था कि हम उनके मान-सम्मान की रक्षा और हिफाजत कर सकें। सारे रिकॉर्ड कहते हैं कि राजस्थान महिला अत्याचार में नंबर एक पर पहुंच गया है।”
ये भी पढ़ें…
Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।

Recent Posts

IPL 2024:दिल्ली और लखनऊ के बीच आज खेला जाएगा करो या मरो का मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 64वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स के…

3 days ago

IPL 2024:बारिश में बेह गए गुजरात के अरमान, आईपीएल के प्लेऑफ से हुई बाहर, कोलकाता टॉप पर बरकार

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

3 days ago

IPL 2024:गुजरात और कोलकाता के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

4 days ago

IPL 2024:बैंगलोर ने लगातार दर्ज की 5 जीत, दिल्ली को 47 रनों से दी मात,प्लेऑफ की उम्मीदें बरकार

IPL 2024:आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले गए। जिसमें…

4 days ago

IPL 2024:बैंगलोर और दिल्ली के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…

5 days ago

IPL 2024:चेन्नई और पंजाब के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…

5 days ago