Breaking News

RSS: सह सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसवाले का बड़ा बयान, बोले- “जिनके पूर्वज हिंदू हैं, वे सब हिन्दु हैं, घर वापसी के लिए खुले हैं दरवाजे”

RSS: सनातन धर्म को लेकर चल रही तरह-तरह की बहस के बीच राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के सह सर कार्यवाह ने ‘घर वापसी’ पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यहां मजबूरी में गो मांस खाने वालों के लिए भी दरवाजे बंद नहीं कर सकते। हम उनकी अभी भी घर वापसी करा सकते हैं।संघ की ओर से आए इस बयान ने देश में एक नई बहस को जन्म दे दिया है।

जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में बुधवार(1 फरवरी,2023) को आयोजित ‘आरएसएस कल, आज और कल’ विषय पर व्याख्यान में बोलते हुए दत्तात्रेय होसवाले ने कहा कि जिनके पूर्वज हिंदू हैं, वे सब हिन्दु हैं। वो आज कौनसे पूजा पाठ करते हैं या उनके क्या अभिमत हैं, वो हमारे विचार नहीं है। जो स्वंय को हिंदू मानता है, वो भी हिंदू है। अगर किसी ने मजबूरी में गो मांस खा लिया है और वो चले गए हैं तो उनके लिए दरवाजे बंद नहीं हुए हैं। आज भी उनकी घर वापसी हो सकती है।

संघ न वामपंथी न दक्षिणपंथी सिर्फ राष्ट्रवादी संगठन

दत्तात्रेय ने अपने संबोधन में आगे कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ना तो वामपंथी है और ना ही दक्षिणपंथी। संघ एक राष्ट्रवादी है। इसलिए भारत के सभी मतों और संप्रदायों को एक मानता है। हम सभी के सामूहिक प्रयासों से ही भारत विश्व गुरू बनेगा और दुनिया का नेतृत्व करेगा। संघ ने हर दर्द सहा है और कहा कि एंजॉय द पेन। आज राष्ट्र जीवन के केन्द्र बिन्दु पर संघ है। संघ व्यक्ति और समाज का निर्माण करता है। समाज के लोगों को जोड़कर समाज के लिए आगे भी कार्य करता रहेगा।

एक लाख से अधिक सेवा कार्य कर रहा संघ

RSS: दत्तात्रेय ने कहा कि आज एक लाख से ज्यादा सेवा कार्य संघ की ओर से किए जा रहे हैं। संघ एक जीवन पद्धति और कार्य पद्धति है, एक जीवन शैली है और संघ आज एक आन्दोलन बन गया है। स्वयंसेवकों के परिश्रम से संघ दुनिया का सबसे बड़ा संगठन है। संघ से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों के संगठन प्रथम स्थान पर है। उन्होंने कहा कि पहले 600 से अधिक जनजातियां कहती थी कि हम अलग हैं। भारत विरोधी ताकतों ने उन्हे उकसाने का काम किया ।गोलवरकर ने कहा कि वह हिंदू है।उनके लिए दरवाजे बंद नहीं है। वह घर आ सकते हैं। उन्हे घर वापसी हम करवा सकते हैं।

ये भी पढ़ें…

UP News: हिंदू महासभा की धमकी, कहा-“मजार पर जाकर पढ़ेंगे सुंदरकांड”, एक्शन में जीआरपी

Brijbhumi News: राजेश चौधरी के पैगाम का असर, 6 फरवरी को मथुरा में लिखी जायेगी ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग की पटकथा

Keshav Malan

यह कलम दिल, दिमाग से नहीं सिर्फ भाव से लिखती है, इस 'भाव' का न कोई 'तोल' है न कोई 'मोल'

Recent Posts

Loksabha Election 2024:लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुरू,13 राज्यों की 88 सीटों पर होंगे मतदान

Loksabha Election 2024:पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को हो चुका है। दूसरे चरण की…

2 days ago

IPL 2024:कोलकाता के बल्लेबाज करेंगे धमाल या पंजाब के गेंदबाज मरेंगे मैदान जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 42 वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स…

2 days ago

IPL 2024:आरसीबी ने खत्म किया हार का सूखा, फ्लॉप रहा हैदराबाद का बल्लेबाजी क्रम; बैंगलोर के गेंदबाजों ने बरपाया कहर

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 41 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर…

2 days ago

Akhilesh Yadav Nomination:अखिलेश यादव कन्नौज से देंगे बीजेपी को टक्कर,चौथी बार दाखिल किया नामांकन

Akhilesh Yadav Nomination: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को कन्नौज लोकसभा सीट…

3 days ago

IPL 2024: क्या हैदराबाद के तूफान को रोक पाएगी बैंगलोर, जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 41 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स…

3 days ago