Social Media: वो जमाने लद गये साहब जब मोटरसाईकिल सिर्फ लड़के चलाया करते थे। लेकिन अब इस समरसता के दौर में लड़कियां मोटरसाईकिल चलाना नहीं उड़ाना सीख गई हैं। पापा की परी अब सड़कों पर मोटरसाईकिल को सांप बना देती हैं। अब उस सांप के लपेटे कौन आ जाये इसका कुछ कह नहीं सकते। आज के दौर की ये लड़कियां सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने के लिए हर रोज नये हथकंडे अपनाती रहती है।
कई बार स्टंट करना भारी पड़ जाता है। कई बार तो जानें तक चली जाती हैं। पुलिस प्रशासन लगातार रोकथाम करने में लगा रहता है, बावजूद उसके भी ऐसी हरकतें करने लोग बाझ नहीं आते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़की सड़क पर लहराती हुई बाइक से जा रही है और फिर वो आगे जाकर क्या करती है, आप देख कर हैरान रह जाओगे।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है, कि एक लड़की बाइक पर बैठकर इसे अलग ही जोश में चला रही है। वो सड़क पर बाइक को तेज़ी से लहरा रही है और आगे की तरफ बढ़ती जा रही है। इसी बीच एक कपल बाइक पर ही बैठा हुआ जा रहा है, जो लड़की के स्टंट की चपेट में आ जाता है।
Social Media: दिलचस्प ये होता है कि लहराती हुई लड़की तो आगे बढ़ जाती है और प्रेमी जोड़ा सड़क पर ही गिर जाता है। वहीं लड़की उन्हें पलटकर भी नहीं देखती और अपनी ही धुन में आगे निकल जाती है। आपको बता दें, कि इंस्टाग्राम पर वायरल इस वीडियो को अब तक 1.7 मिलियन यानि 17 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं।
Loksabha Election 2024:पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को हो चुका है। दूसरे चरण की…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 42 वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 41 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर…
Akhilesh Yadav Nomination: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को कन्नौज लोकसभा सीट…
PM Modi: दूसरे चरण की वोटिंग के लिए प्रचार का शोर थमने के बाद अब…
IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 41 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स…