Breaking News

Russia: राष्ट्रपति पुतिन के फैसले का असर, रूस में शादी के लिए मची होड़

Russia: राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन का एक ऐसा फैसला जिसने रूस के पुरूषों में अजीब सी बैचेनी पैदा कर दी है। जब से राष्ट्रपति पुतिन ने राष्ट्र हित में फैसला लिया तब से ही रूस में 21 से 65 वर्ष के लोगों के मन में डर पैदा हो गया हैं या आप ये भी कह सकते हो कि उनकी आंखों में एक अजीब सा डर दिख रहा हैं। रूस के लोग जो भी महिला मिल रही है उससे शादी कर लेना चाहते है। उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि महिला के कितने बच्चें है अगर वो शादी करने के लिए राजी है तो वो खुशी-खुशी शादी करने के लिए तैयार हो जा रहा है।

हम आपको बताएंगे कि ऐसा रूस में क्यों हो रहा है। अचानक रूसी पुरूष मैरिज रजिस्टर ऑफिस के बाहर शादी के लिए लंबी कतारें क्यों लगा रहें है। इसके पीछे राष्ट्रपति पुतिन के एक फैसले को माना जा रहा है।

Russia: अब आपके मन में ये ख्याल आ रहा होगा कि ऐसा कौन सा फैसला है जिसकी वजह से रूसी पुरूष शादी के लिए उत्साहित नजर आ रहे है। आपको बता दें कि पुरुषों ने यह क्रियेटिव रास्ता सिर्फ पुतिन के वॉर मोबिलाइजेशन से बचने के लिए अपनाया है।

पिछले दिनों रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने फ्रंटलाइन के लिए तीन लाख सैनिक तैयार करने का ऐलान किया था और इसी से बचने के लिए रूसी पुरुष, मानो जो महिला मिल रही है, उसी से शादी कर ले रहे हैं। इतना ही नहीं जिन्होंने ब्रेक’अप कर लिया था, अब वो भी अपनी एक्स के साथ शादी रचा रहे हैं। लंबी कतारों में भारी संख्या नौजवानों की है, जिन्हें सेना भर्ती के लिए मुख्य तौर पर चुना जाना है।

Russia: नियमों के मुताबिक जिन पुरुष के पास तीन बच्चे हैं उन्हें फ्रंटलाइनर के तौर पर सेना में भर्ती नहीं होना पड़ेगा और इस ऐलान के बाद से ही भारी संख्या में रूसी देश भी छोड़ रहे हैं और जो देश छोड़कर नहीं भागना चाहते वे शादी कर रहे हैं या वे लोग जिन्होंने अपने बुजुर्गों को घर से निकाल दिया था, उनकी देखभाल के लिए अपने घर वापस ला रहे हैं – ताकि उन्हें सेना में भर्ती न होना पड़े।

दरअसल पुतिन चाहते है कि जितना जल्दी हो सके आम लोगों को और खासकर युवाओं को सेना में भर्ती कर लिया जाए। वो अच्छे से जानते है कि युद्ध अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है और उनकी ये इच्छा है कि 10 लाख लोगों को सेना में शामिल कर लिया जाए और उनको मानसिक और शारीरिक रूप से युद्ध के लिए मजबूत बनाया जा सके।जो कि फ्रंटलाइन में युद्ध लड़ सकें।

रूस से लगे देश कज़ाखस्तान, फिनलैंड और ज्योर्जिया की सीमाओं पर रूसी, मुख्य तौर पर पुरुष लंबी कतारों में 24-30 घंटे तक इंतजार कर रहे हैं। इतना ही नहीं एक ब्रिटिश दैनिक द सन के मुताबिक पुतिन के इस आदेश का विरोध कर रहे हज़ारों लोग हिरासत में ले लिए गए हैं।

Russia:पुतिन ने दी परमाणु हमले की धमकी

पुतिन के आदेश के बाद फ्लाइट सेवा भी अवरुद्ध हुई है। फ्लाइट के टिकट के दाम दस हज़ार यूरो तक पहुंच गए हैं, जो आम दिनों में सस्ते होते थे। वहीं, जो प्रदर्शनकारी पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए थे, उनमें ज्यादातर ने जेल जाने से बेहतर फ्रंटलाइन में जाना चुना है।

पुतिन ने पिछले दिनों पश्चिमी देशों को चेतावनी देते हुए न्यूक्लियर वॉर शुरु करने की धमकी दी थी। स्थानीय पत्रकार बताते हैं कि पुतिन की पुलिस आमतौर पर कॉलेज-यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स को टार्गेट कर रही है और उन्हें उठाकर सेना में जबरन भर्ती किया जा रहा है।

इस बीच कई महिलाओं को यह कहते भी सुना गया है कि वे खुशी-खुशी शादी करना चाहती हैं और द सन के मुताबिक एक महिला ने अपनी एक फ्रेंड के बारे में बताया जो पांच बच्चों की मां हैं, हंसते हुए कहा “मुझे लगता है कि आने वाले समय में वो सुपर पॉपुलर होगी।”

बता दें कि  “ऐसा भी कहा जा रहा है कि जिन पुरुष के पास तीन या उससे ज्यादा बच्चे हैं, उन्हें भर्ती नहीं किया जाएगा.” उन्होंने कहा कि कुछ महिलाएं सेल्फिश भी हो सकती हैं, जैसे कि वो महिलाएं जिनके पति युद्ध में मारे जाएंगे, उन्हें सरकार की तरफ से मुआवजा भी दिया जाएगा।

ये भी पढ़े…

PFI: रणनीति हो जाती सफल तो देश के क्या होते हालात, क्या था देश को बर्बाद करने का प्लान?
Ankita Bhandari hatyakand Update: अंकिता हत्याकांड पर धामी सख्त,आधी रात को रिजाॅर्ट पर चला बुलडोजर

Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।

Recent Posts

Loksabha Election 2024:लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुरू,13 राज्यों की 88 सीटों पर होंगे मतदान

Loksabha Election 2024:पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को हो चुका है। दूसरे चरण की…

20 hours ago

IPL 2024:कोलकाता के बल्लेबाज करेंगे धमाल या पंजाब के गेंदबाज मरेंगे मैदान जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 42 वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स…

20 hours ago

IPL 2024:आरसीबी ने खत्म किया हार का सूखा, फ्लॉप रहा हैदराबाद का बल्लेबाजी क्रम; बैंगलोर के गेंदबाजों ने बरपाया कहर

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 41 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर…

20 hours ago

Akhilesh Yadav Nomination:अखिलेश यादव कन्नौज से देंगे बीजेपी को टक्कर,चौथी बार दाखिल किया नामांकन

Akhilesh Yadav Nomination: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को कन्नौज लोकसभा सीट…

2 days ago

IPL 2024: क्या हैदराबाद के तूफान को रोक पाएगी बैंगलोर, जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 41 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स…

2 days ago