Breaking News

Russia Ukraine War: यूक्रेन पर रूस का सबसे बड़ा हमला जंग में मारे गए 20 हजार सैनिक, 80 हजार से ज्यादा घायल

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 14 महीने से  जंग चल रही है। युद्ध में यूक्रेन को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं अब तक हजारों लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई शहर बर्बाद भी हो गए हैं। अमेरिका का कहना है कि पिछले पांच महीनों में यूक्रेन के बखमुत शहर में 20 हजार से ज्‍यादा रूसी सैनि‍कों की मौत हुई है। व्‍हाइट हाउस की तरफ से इस युद्ध के बारे में दी गई जानकारी में यह बताया गया है। बखमुत, यूक्रेन के पूर्वी दोनेत्‍स्‍क क्षेत्र में आता है।

यूक्रेन में जारी रूसी हमलों के बीच अमेरिका ने कहा कि दिसंबर से अब तक रूस के 1,00,000 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 20,000 मारे गए । यूक्रेन के पूर्वी दोनेत्स्क क्षेत्र में रूसी और यूक्रेनी बलों के बीच भीषण संघर्ष अब भी जारी है,  जहां रूस बखमुत शहर को घेरने की कोशिश कर रहा है। व्हाइट हाउस राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने बताया कि रूस के हताहतों संबंधी अनुमान उस नयी अमेरिकी खुफिया जानकारी पर आधारित है, जिसे हाल ही में सार्वजनिक किया गया है।

किर्बी ने कहा, ‘बड़े पैमाने पर बखमुत के जरिए डोनबास में आक्रामक रूप से रूस का प्रयास असफल रहा है। रूस किसी भी वास्तविक रणनीतिक और महत्वपूर्ण क्षेत्र पर कब्‍जा करने में असमर्थ रहा है।’

उन्होंने कहा कि हमारा अनुमान है कि कार्रवाई में 20,000 लड़ाकों के साथ रूस के करीब एक लाख  से ज्‍यादा सैनिक घायल हुए हैं । उनकी मानें तो यूक्रेन पीड़‍ित है और रूस लगातार आक्रामक होता जा रहा है। अमेरिका की तरफ से  इन आंकड़ों पर रूस की तरफ से कोई भी टिप्‍पणी अभी तक नहीं आई है।

Written By: Poline Barnard

यह भी पढे़..

Defence News: भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तीन दिवसीय यात्रा शुरू, मालदीप और भारत की रक्षा-सुरक्षा के क्षेत्रों पर करेंगे बातचीत

Karnataka Election 2023: पीएम मोदी चित्रदुर्ग में जनसभा को किया संबोधित, कहा- कांग्रेस की वारंटी हुई खत्म, वहीं राहुल गांधी का मोदी पर पलटवार

 

खबर इंडिया स्टाफ

Recent Posts

IPL 2024:दिल्ली और लखनऊ के बीच आज खेला जाएगा करो या मरो का मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 64वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स के…

3 days ago

IPL 2024:बारिश में बेह गए गुजरात के अरमान, आईपीएल के प्लेऑफ से हुई बाहर, कोलकाता टॉप पर बरकार

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

3 days ago

IPL 2024:गुजरात और कोलकाता के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

4 days ago

IPL 2024:बैंगलोर ने लगातार दर्ज की 5 जीत, दिल्ली को 47 रनों से दी मात,प्लेऑफ की उम्मीदें बरकार

IPL 2024:आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले गए। जिसमें…

4 days ago

IPL 2024:बैंगलोर और दिल्ली के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…

5 days ago

IPL 2024:चेन्नई और पंजाब के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…

5 days ago